
3 ब्राह्मण, 2 वैश्य और 2 क्षत्रिय मुख्यमंत्री... समझें बीजेपी CMs का सामाजिक और जातीय समीकरण
AajTak
बीजेपी की ओर से अलग-अलग जातीय समूहों को मुख्यमंत्री पद देने से यह साफ होता है कि पार्टी ने जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति तैयार की है. खासकर ओबीसी, एसटी और ब्राह्मण समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने विभिन्न सामाजिक समूहों को साधने का प्रयास किया है.
27 साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हासिल कर ली है. पार्टी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है. रेखा गुप्ता- वैश्य समुदाय से आती हैं, जो एक प्रमुख व्यापारी वर्ग है. बनिया समुदाय लंबे समय से बीजेपी का एक मजबूत और विश्वसनीय वोट बैंक रहा है. रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने से इस गठजोड़ को और मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है. आइए एक नजर डालते हैं बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की जातियों पर...
1. असम- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा असमिया ब्राह्मण जाति से आते हैं, विशेष रूप से सरमा समुदाय से. 10 मई 2021 को हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. हिमंता से पहले सर्बानंद सोनोवाल असम के सीएम थे.
2. अरुणाचल प्रदेश- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मोनपा जनजाति से ताल्लुक रखते हैं. जो अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में बसती है. मोनपा जनजाति अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है, जिसमें त्योहार, पारंपरिक नृत्य रूप और अनोखे अनुष्ठान शामिल हैं. 2016 में पेमा खांडू ने नबाम तुकी के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.
3. छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैं, जो कि कंवर समुदाय से आते हैं. ये अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल है. कंवर समुदाय मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में पाया जाता है, खासकर सरगुजा संभाग में इस समुदाय के लोग बहुतायत में हैं.
4. गोवा- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सामंत मराठा राजनीति में एक प्रमुख राजनेता हैं, वह मराठा जाति से ताल्लुक रखते हैं. जो राज्य में एक प्रमुख समुदाय है.
5. गुजरात- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुजराती कडवा पाटीदार समुदाय से आते हैं. पाटीदार गुजरात में एक प्रमुख जाति है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था, राजनीति और संस्कृति में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जानी जाती है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









