
3 देशों में भूकंप के झटके, दिल्ली-यूपी समेत भारत के 7 राज्यों में कांपी धरती, नेपाल में 6 की मौत
AajTak
भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल था. ऐसे में सबसे ज्यादा तबाही की खबरें नेपाल से ही सामने आ रही हैं. यहां के दोती में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई.
भारत, चीन और नेपाल में मंगलवार देर रात 1.57 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3 तक मापी गई. भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल था. ऐसे में सबसे ज्यादा तबाही की खबरें नेपाल से ही सामने आ रही हैं. यहां के दोती में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह 6.27 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. इन झटकों की तीव्रता 4.3 थी.
भारत में नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास सबसे तेज 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसके साथ ही पूरे उत्तर भारत में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से लगभग 90 किमी दूर नेपाल में था.
भारत में कहां कहां महसूस किए गए झटके?
भारत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. यहां तक कि लखनऊ में भी झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी. USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में दिपायल से 21 किमी दूर था. यहां मंगलवार देर शाम को भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उनकी तीव्रता 4.9 और 3.5 थी. इससे पहले उत्तराखंड में रविवार शाम को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
भूकंप से नेपाल में सबसे ज्यादा नुकसान
नेपाल में भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है. यहां के डोटी में भूकंप के झटकों से एक मकान गिर गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घालय हो गए. डोटी में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं. भूकंप में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









