
3 घंटे देरी से सलमान ने शुरू की शूटिंग, BB18 के सेट पर तैनात 60 पहरेदार, नहीं होगी किसी की एंट्री
AajTak
सलमान, फ्लोर पर आ चुके हैं. और शूटिंग शुरू भी कर चुके हैं. हालांकि, सलमान वैसे तो दोपहर खाना खाने के बाद करीब 4 बजे शूट शुरू कर देते हैं, लेकिन इस बार 3 घंटे देरी से उन्होंने शूटिंग शुरू की.
दबंग भाईजान की जान इस समय खतरे में है. लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं. सलमान, रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' होस्ट कर रहे हैं. ऐसे में 'वीकेंड का वार' एपिसोड शूट करने के लिए सलमान मुंबई के फिल्मसिटी पहुंचे. 3 घंटे की देरी से ही सही, लेकिन ल़रेंस की धमकी भी सलमान को शूट करने से रोक नहीं पाई. भाईजान ने डंके की चोट पर शूटिंग शुरू कर दी है.
सलमान ने शुरू किया बीबी 18 का शूट रिपोर्ट आ रही है कि सलमान, फ्लोर पर आ चुके हैं. और शूटिंग शुरू भी कर चुके हैं. हालांकि, सलमान वैसे तो दोपहर खाना खाने के बाद करीब 4 बजे शूट शुरू कर देते हैं, लेकिन इस बार 3 घंटे देरी से उन्होंने शूटिंग शुरू की. इसके पीछे एक वजह ये भी है कि इस बार वीकेंड के वार पर कोई भी सेलेब अपनी फिल्म का प्रमोशन करने नहीं आने वाला है.
हालांकि, कहा जा रहा है कि 'लाफ्टर शेफ' से कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी, इस हफ्ते ठहाकों का तड़का लगाने के लिए आ सकते हैं. घर के अंदर दोनों ही मजेदार बातें करेंगे और कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती भी करेंगे. कुछ गेम्स भी खेले जाएंगे. सलमान के कंपाउंड में किसी भी आउटसाइडर को आने की इजाजत नहीं है. अगर कोई आता भी है तो उसपर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और एंट्री, आधार कार्ड के वैरिफिकेशन के बाद ही होगी.
सिर्फ इतना ही नहीं, बिग बॉस के क्रू को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी शूटिंग पूरी होने से पहले सेट से बाहर नहीं जाएगा. अरेंजमेंट्स की बात करें तो, सलमान के साथ सेट पर उनकी सिक्योरिटी टीम के 60 से भी ज्यादा लोग हैं.
सलमान को पैपराजी नहीं करेगा स्पॉट सलमान खान, बॉलीवुड इंडस्ट्री की जान हैं. पैपराजी भी इन्हें स्पॉट करता है. जहां भी दबंग भाईजान जाते हैं, पैपराजी उनके पीछे-पीछे जाता है. फिर वो चाहे फिल्म शूट हो या फिर कैजुअल आउटिंग. पैपराजी, अक्सर ही सलमान के कैंडिड शॉट्स लेता है और इंटरनेट पर वो वायरल होते हैं. पर अब बाबा सिद्दीकी की मौत और लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकी के बाद पैपराजी ने भी अपने प्लान में फेरबदल किया है.
जब बात सलमान की हो तो भला उनकी लाइफ को लेकर कोई कैसे खतरा मोल ले सकता है. सलमान की सिक्योरिटी तो बढ़ ही गई है. ऐसे में पैप्स ने आपसी सहमति से तय किया है कि वो सलमान को स्पॉट नहीं करेंगे. पैपराजी भी सलमान की जान को लेकर काफी सतर्क है. (रिपोर्ट- अनीता)

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











