
3 घंटे के बाद फैसला... अगर ट्रंप टैरिफ पर आया ये आदेश तो भारतीय बाजार में दिखेगी तूफानी तेजी!
AajTak
Stock Market & Trump Tariff: कुछ जानकार कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ट्रंप के खिलाफ आने की संभावना है. ऐसे में ये फैसला सोमवार को बाजार का रुख तय करेगा. ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फैसला जाने पर भारतीय शेयर बाजार को फायदा हो सकता है.
पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं. गुरुवार की रात यानी चंद घंटे के बाद टैरिफ पर फैसला आने वाला है. दरअसल, अप्रैल 2025 में अमेरिकी प्रशासन ने तमाम देशों पर 10 से 50% तक टैरिफ लगाए थे, जिन्हें अदालतों में चुनौती दी गई थी, दलील ये थी कि राष्ट्रपति के पास संविधान के तहत इतनी व्यापक शक्तियां नहीं हैं.
अमेरिका ने अपने मनमुतााबिक टैरिफ कई देशों पर लगाए थे, जिसका विरोध भी हो रहा है. अमेरिका में भी टैरिफ का असर देखा जा रहा है, जिसके बाद ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया. अब शुक्रवार की रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए बेहद अहम यानी 'फैसले का दिन' रहने वाला है. इस फैसले पर तमाम देशों के शेयर बाजारों की निगाहें भी टिकी हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था की नजरें हैं.
अमेरिकी कोर्ट पर दुनिया की नजर
दरअसल, वैश्विक शेयरों बाजारों पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट का माहौल देखा जा रहा है. जिसके कई कारण हैं, लेकिन उनमें से एक बड़ा कारण टैरिफ भी है. अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार टैरिफ को लेकर धमकी दे रहे हैं, इसी हफ्ते उन्होंने रूस से कारोबार करने वाले देशों पर 500 फीसदी टैरिफ वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
इस बीच , 9 जनवरी 2026 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला आने वाला है, यह मामला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ की वैधता (legality) को लेकर है. कोर्ट सुनवाई कर रहा है कि क्या ट्रंप प्रशासन ने International Emergency Economic Powers Act (IEEPA) के तहत जो टैरिफ लगाए थे, वे कानूनी रूप से सही है या नहीं?
इस फैसले से पहले दुनिया के सभी बाजार दबाव में हैं. लेकिन फैसला ट्रंप प्रशासन के खिलाफ आता है, तो फिर भारत समेत दुनिया के कई बाजारों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है. कुछ जानकार कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ट्रंप के खिलाफ आने की संभावना है. ऐसे में ये फैसला सोमवार को बाजार का रुख तय करेगा. ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फैसला जाने पर भारतीय शेयर बाजार को फायदा हो सकता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











