
3 गाड़ियां, 14 राउंड फायरिंग और बमबारी... उमेश पाल हत्याकांड की जांच में अब तक सामने आईं ये बातें
AajTak
Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड में अभी तक की जांच और घटनास्थल से मिले डिजिटल एविडेंस से पता चला है कि बदमाशों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की थी. ये फायरिंग .765 बोर और .32 बोर के असलहों से की गई. इस सनसनीखेज वारदात को लेकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया है कि उमेश पाल और एक सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है.
विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कई राउंड फायरिंग और बमबाजी से प्रयागराज का धूमनगंज इलाका थर्रा उठा था. इस वारदात से पीड़ित परिवार में मातम और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने इस मामले में हत्या, हत्या का प्रयास के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है. अतीक अहमद के दोनों बेटों के साथ करीब 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इस हत्याकांड की चल रही जांच में अभी तक कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.
बदमाशों के पास हथियारों का जखीरा था
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 3 गाड़ियों का इस्तेमाल किया था. इसमें दो बाइक और एक सफेद रंग की क्रेटा कार थी. बदमाशों के पास हथियारों का जखीरा था. इसमें चार पिस्टल एक राइफल थी. इन्हीं से उमेश पाल और उनके गनर पर फायरिंग की गई. वहीं, एक बदमाश बैग से बम निकालकर मार रहा था.
बदमाशों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की
अभी तक की जांच और घटनास्थल से मिले डिजिटल एविडेंस से पता चला है कि बदमाशों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की थी. ये फायरिंग .765 बोर और .32 बोर के असलहों से की गई. इस सनसनीखेज वारदात को लेकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया है कि उमेश पाल और एक सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है. दूसरे सुरक्षाकर्मी का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने दर्ज कराया केस

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









