
29 लाख प्रति महीने मिल रही थी सैलरी, मजा नहीं आया तो छोड़ी नौकरी!
AajTak
अगर आपकी सैलरी सालाना 34 करोड़ रुपए से भी अधिक हो तो क्या आप इसे छोड़ना चाहेंगे? लेकिन नेटफ्लिक्स में काम करने वाले इंजीनियर ने ऐसा किया. अब उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स में नौकरी करने वाले एक इंजीनियर की सालाना सैलरी 3.4 करोड़ रुपए ($450,000) से भी अधिक थी. इसके बावजूद भी उन्होंने नौकरी छोड़ दी. दरअसल, इंजीनियर का प्रोफेशनल लाइफ सही नहीं चल रहा था. वहां उनके मनमुताबिक चीजें नहीं हो रही थीं. जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ने का ही फैसला कर लिया. अब उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया है और वह इससे काफी संतुष्ट हैं.
'बिजनेस इनसाइडर' की एक रिपोर्ट मुताबिक, शख्स का नाम माइकल लिन है. लिन ने साल 2017 में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नेटफ्लिक्स में प्रमोशन के साथ नौकरी शुरू की, इससे पहले वो अमेजन में नौकरी कर रहे थे.
लिन ने बताया, जब नौकरी की शुरुआत हुई तो मुझे लगा मैं हमेशा नेटफिल्क्स के साथ रहूंगा. जहां सालाना पैकेज तो शानदार था ही, खाना भी फ्री मिलता था. यहां अनलिमिटेड पेड टाइम ऑफ (Unlimited paid time off) की भी सुविधा थी. कुल मिलाकर उनको एक महीने में 29 लाख रुपए वेतन के रूप में मिलता था.
मई 2021 में छोड़ी नौकरी चार साल के बाद लिन ने मई 2021 में अपनी यह नौकरी छोड़ दी तो कई लोग हैरान रह गए. लोगों को लगा कि वह पागल हैं. यहां तक लिन के माता-पिता ने भी इस बात पर आपत्ति जताई. लिन के मेंटर ने भी उनके कदम पर ऐतराज जताया. लिन के मेंटर ने कहा था कि इतनी अच्छी सैलरी होने के बावजूद उन्हें नौकरी तब तक नहीं छोड़नी चाहिए थी, जब तक उनके हाथ कोई दूसरी नौकरी नहीं लग जाती.
तीन दिन तक वह इस बात को सोचते रहे, लेकिन फिर उन्होंने अपने मैनेजर से नौकरी छोड़ने को लेकर बात की. लिन ने बताया कि तब से 8 महीने बीत चुके हैं. उन्हें लगता है कि नौकरी छोड़ने का फैसला सही है.
नौकरी छोड़ने का फैसला क्यों किया? लिन ने बताया कि वह प्रोडक्ट मैनेजमेंट की तरफ शिफ्ट होना चाहते थे. नेटफिल्क्स में रहते हुए भी उन्होंने प्रोडक्ट मैनेजर के लिए अप्लाई किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली. उन्होंने बताया कि कंपनी में भी कोई ऐसा प्रोसेस नहीं था कि वह खुद का रोल बदल सकें. लिन ने इस बात पर भी गौर किया कि कोई भी इंजीनियर, प्रोडक्ट मैनेजमेंट की तरफ शिफ्ट नहीं हो पाया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












