
'2500 महिलाओं संग अफेयर' पर स्टार खिलाड़ी ने दिया ये जवाब
AajTak
नसतासे के ऑटोबायोग्राफी में दावा किया गया था कि उन्होंने 2,500 लड़कियों के साथ रोमांस किया है. इस पर सफाई देते हुए अब नसतासे ने कहा है कि वह महिलाओं से प्यार करते हैं और एक महिला से प्यार करना नॉर्मल है.
महान टेनिस प्लेयर इली नसतासे ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वे महिलाओं से पसंद करते हैं और महिला से प्यार करना नॉर्मल है. रोमानिया के पूर्व world No. 1 tennis player इली नसतासे प्लेबॉय की तरह अपनी लाइफ जीने के लिए मशहूर रहे हैं. दुनिया के पूर्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी ने एक बार दावा किया था कि पत्नी से मिलने से पहले तक उन्होंने 2,500 लड़कियों के साथ संबंध बनाए थे.
इली नसतासे ने ऑटोबायोग्राफी में दावा किया था कि उन्होंने 2,500 लड़कियों के साथ सेक्स किया है. लेकिन सालों बाद उन्होंने अब इस आंकड़े को कम कर के बताया है. डेली मेल से बातचीत में उन्होंने कहा- मुझे महिलाएं पसंद हैं. मैं महिलाओं से प्यार करता हूं. एक महिला से प्यार करना नॉर्मल है.
2,500 लड़कियों से रोमांस करने की बात को लेकर नसतासे ने कहा- नहीं, इतना ज्यादा नहीं. ऑटोबायोग्राफी में इस बात को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया गया था. वे लोग एक बड़ा नंबर चाहते थे ताकि वह ज्यादा बिके. हालांकि, जब उनसे सही आंकड़ा पूछा गया, तो उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया.
नसतासे ने कहा- मैं नहीं जानता- 300, 400? मैंने कभी गिनती नहीं की. मुझे अच्छा नहीं लगता है. मैं कैसे याद रखता? खैर, इससे क्या बदल जाएगा- 2500 या 500, कोई मुझे इसके लिए मेडल नहीं देने वाला है. लेकिन बहुत सारी लड़कियां थीं.
नसतासे ने खेल के दौरान लड़कियों से मिलने वाले ऑफर को लेकर कहा- मैं मना कर देता था. कभी-कभी मैं बहुत थक जाता था क्योंकि मुझे टेनिस खेलना पड़ता था. हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि नसतासे के दावे को किसी ने नोटिस नहीं किया. Maxim के ‘Living Sex Legends’ की लिस्ट में नसतासे को छठा स्थान मिला.
उस समय नसतासे तीसरी शादी करने जा रहे थे. रोमानिया की मॉडल अमालिया टीओडोसेस्कु उनकी तीसरी पत्नी बनीं. वे दोनों पहली बार साल 2004 में मिले थे. कहा जाता है कि तब नसतासे के 2500 लड़कियों के दावे को लेकर अमालिया ने कहा था कि वह इस बात से खुश है कि उन्होंने ऐसे शख्स को जीता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











