
25 करोड़ की चोरी को अकेले कैसे दिया अंजाम? लोकेश ने उगला उन 24 घंटों का राज
AajTak
दिल्ली के ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी लोकेश श्रीवास अकेले ही बस से दिल्ली आया और रविवार 24 सितंबर को बगल वाली बिल्डिंग से रात 11 बजे ज्वेलरी शोरूम में घुसा और अगले दिन सोमवार की शाम 7 बजे उसी रास्ते से बाहर आया.
दिल्ली के ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि इतनी बड़ी चोरी का प्लान एक अकेले शख्स ने बनाया था. चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उसने रेकी की फिर 25 करोड़ की चोरी कर दिल्ली से बिलासपुर पहुंच गया.
पुलिस ने बताया कि लोकेश श्रीवास अकेले ही बस से दिल्ली आया और रविवार 24 सितंबर को बगल वाली बिल्डिंग से रात 11 बजे ज्वेलरी शोरूम में घुसा और अगले दिन सोमवार की शाम 7 बजे उसी रास्ते से बाहर आया.
एक अकेले चोर ने दिया था 25 करोड़ की चोरी को अंजाम
इसके बाद रात के आठ बजकर चालीस मिनट पर लोकेश दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड पहुंचा. इस दौरान रास्ते से उसने एक बैग भी खरीदा ताकि 25 करोड़ की चोरी के सामान पर किसी की नजर न पड़े. इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद ली.
छत्तीसगढ़ से तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस को इनपुट मिला कि चोर छत्तीसगढ़ में छुपे हैं. दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचित किया. छत्तीसगढ़ पुलिस ने दुर्ग के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास को गिरफ्तार किया. लोकेश के अलावा शिवा चंद्रवंशी समेत तीन को गिरफ्तार किया. पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक ये पेशेवर चोर हैं और पहले भी कई चोरियां कर चुके हैं. आरोपी छत्तीगसढ़ और आंध्र प्रदेश में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










