
25 अगस्त को मध्य प्रदेश आएंगे PM मोदी, धार में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का करेंगे भूमिपूजन
AajTak
CM मोहन यादव ने बताया कि पीएम मित्रा पार्क धार को पीथमपुर की तरह दूसरा बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाएगा. इससे कपास उत्पादक किसानों को लाभ होगा और करीब 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि जब अन्य राज्य इसकी प्रारंभिक तैयारियां कर रहे हैं, तब मध्य प्रदेश में इसका भूमिपूजन हो रहा है.
CM यादव ने बताया कि केंद्र सरकार से समन्वय कर इस सौगात को हासिल किया गया. पार्क के बनने से मालवा क्षेत्र का विकास नए स्तर पर पहुंचेगा. यह धार को पीथमपुर की तरह दूसरा बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाएगा. इससे कपास उत्पादक किसानों को लाभ होगा और करीब 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.
बदनावर इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का हिस्सा बनेगा, जिससे इसे मेट्रो सुविधाएं मिलेंगी. निवेशकों को फोर-लेन सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होगी. मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर कमिश्नर और धार कलेक्टर से भूमिपूजन और जनसभा की तैयारियों की जानकारी ली.
उन्होंने विशेष प्रबंध, किसानों की उपस्थिति, वाटरप्रूफ डोम, वीवीआईपी मंच, पेयजल, और पहुंच मार्गों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही, माइक्रो प्लानिंग और मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार का आदेश दिया.
मुख्यमंत्री ने मालवा के जिलों में कारीगरों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और श्रमिकों के आवास की व्यवस्था शुरू करने को कहा. बदनावर-थांदला रोड को एनएचएआई ने मंजूरी दी है, जो पार्क को कनेक्टिविटी देगा. उज्जैन एयरपोर्ट (70 Km) और इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी कनेक्टिविटी होगी.
पीएम मित्रा पार्क: भारत का अगला टेक्सटाइल हब सरकार का कहना है कि 2 हजार 158 एकड़ में 2000 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पार्क भारत को वस्त्र महाशक्ति बनाएगा. 5F अवधारणा पर आधारित यह पार्क 3 लाख रोजगार (1 लाख प्रत्यक्ष, 2 लाख अप्रत्यक्ष) देगा. इसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, जलापूर्ति, अपशिष्ट प्रबंधन, 220 केवीए सब-स्टेशन, SCADA-नियंत्रित यूटिलिटीज, 20 एमएलडी सीईटीपी, सौर ऊर्जा संयंत्र, और 81 प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स होंगी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










