
243 सीटों पर महागठबंधन के 254 उम्मीदवार, NDA को घेरने में तेजस्वी कहीं खुद तो नहीं फंस गए?
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी मजबूती के साथ मैदान में है तो महागठबंधन की गांठ सुलझने का नाम नहीं ले रही है. महागठबंधन में सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान नहीं हो सका, जिसके चलते कई सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आपस में ही टकरा रहे हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया खत्म होते ही सियासी तस्वीर साफ होने लगी है. एनडीए को सत्ता से बेदखल करने उतरी महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई. इस तरह सीट शेयरिंग फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा नहीं हुई, लेकिन नामांकन समाप्त होते ही यह बात साफ हो गई कि कौन कितनी सीट पर किस्मत आजमा रहा है.
महागठबंधन में कई दिनों तक चली खींचतान और दावों के बावजूद सीटों के बंटवारे का फैसला नहीं हो पाया. नामांकन खत्म होने के बाद यह बात साफ हो गई है कि महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटों पर आरजेडी चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस पिछली बार से 9 सीटें कम पर किस्मत आजमा रही है.
बिहार चुनाव के नामांकन खत्म होने के बाद सामने जो तस्वीर आई है, उसमें प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन की तरफ से 254 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस तरह 11 सीटों पर महागठबंधन की तरफ से दो-दो उम्मीदवारों ने ताल ठोक रखी है. ऐसे में एनडीए को घेरने के प्लान में कहीं तेजस्वी यादव खुद तो नहीं फंस गए हैं?
महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









