
23 साल की लड़की ने सौतेले भाई से रचाई शादी, मां ने कही ये बात
AajTak
दोनों की मुलाकात मटिल्डा एरिकसन की मां के 50वें जन्मदिन की पार्टी में हुई थी. इसके बाद उनमें प्यार हो गया और आगे चलकर उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया. कपल के इस फैसले को उनके पैरेंट्स ने भी सपोर्ट किया है. कपल किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया का सामना करने को भी तैयार हैं.
23 साल की एक लड़की ने 27 साल के सौतेले भाई से शादी कर ली. पैरेंट्स ने भी दोनों के इस फैसले का समर्थन किया. लड़की और लड़का पहले से एक दूसरे को जानते थे. हालांकि, तब उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता नहीं था. लेकिन 2019 में जब लड़की की मां ने लड़के के पिता से रचा ली तो वे रिश्ते में भाई-बहन बन गए.
दरअसल, मटिल्डा एरिकसन की मां ने साल 2019 में सामुली के पिता से शादी रचाई थी. मटिल्डा और सामुली में पहले से जान-पहचान थी. लेकिन जब मटिल्डा की मां और सामुली के पिता ने आपस में शादी कर ली तो मटिल्डा और सामुली भाई-बहन बन गए.
उन दोनों की मुलाकात मटिल्डा की मां के 50वें जन्मदिन की पार्टी में हुई थी. इसके बाद उनमें प्यार हो गया और आगे चलकर उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया. कपल के इस फैसले को उनके पैरेंट्स ने भी सपोर्ट किया है.
Yahoo न्यूज से बातचीत में मटिल्डा एरिकसन कहती हैं कि उन्होंने तब तक शादी करने के बारे में नहीं सोचा जब तक कि वह सामुली से नहीं मिली थीं. मां की जन्मदिन की पार्टी में मिलने के कुछ हफ्ते बाद हमने डेटिंग शुरू की. धीरे-धीरे हम दोनों को साथ वक्त बिताना अच्छा लगने लगा.
मटिल्डा ने कहा- 'हम दोनों पहले भी अलग-अलग लोगों के साथ लॉन्ग रिलेशनशिप में रहे हैं लेकिन कभी किसी के साथ ऐसा महसूस नहीं किया.' मिलने के कुछ समय बाद ही लगा कि हमें अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए. लेकिन दोस्तों, रिश्तेदारों को ये बात ठीक नहीं लगी. उनका कहना था कि जिस शख्स को मैं भाई कह रही थी, उसे अब बॉयफ्रेंड के रूप में कैसे एक्सेप्ट किया जा सकता है.
लेकिन मटिल्डा की इस झिझक को दूर करने में उनकी मां ने ही साथ दिया. उन्होंने खुद मटिल्डा को छूट दी और सुमानी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत करने की इजाजत दी. मटिल्डा कहती हैं कि मुझे लगता है कि उनकी मां और सामुली के पिता भी चाहते थे कि वे एक साथ रहें.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










