
22 साल की खूबसूरत मॉडल बनेगी ट्रक ड्राइवर, ले रही ट्रेनिंग
AajTak
कभी वह मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया में थी, लेकिन अब इस चकाचौंध से दूर उन्होंने ट्रक ड्राइवर को पेशा अपनाया है. महिला का नाम मिली एवर्ट है, उम्र 22 साल है.
कभी वह मिस इंग्लैंड ब्यूटी (Miss England beauty ) की फाइनलिस्ट रह चुकीं थीं, फेमस मॉडल रहीं. लेकिन अब वह ट्रक ड्राइवर बनने जा रही हैं. अब ये हुआ कैसे तो वह जान लीजिए, दरअसल ब्रिटेन में ट्रक ड्राइवरों की कमी हो गई थी, इस कारण उन्होंने इस पुरुष प्रधान पेशे को अपनाया. ये उनके लिए एक नया चैलेंज है. डेली स्टार के मुताबिक, महिला का नाम मिली एवर्ट (Milly Everatt) है. वह 22 साल की हैं. उनका पालन पोषण अपने माता-पिता के फॉर्म पर हुआ था. चूंकि वह लगातार खेतों के बीच पलीं, ऐसे में उनके लिए बड़े वाहन और ट्रक चलाना बेहद आसान था. कुल मिलाकर उनके लिए ये काम बिल्कुल भी अलग नहीं था. Miss England beauty queen dropping catwalk for motorway to train as truckerhttps://t.co/ZmbQw4qpC5 pic.twitter.com/KZVDrRZNwT

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











