
'217 करोड़ देने को तैयार, लेकिन...', महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नया दांव, रंगदारी केस में दिया बड़ा ऑफर
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने 200 करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़े मामले में ऐसा कदम उठाया है, जिसने पूरे केस की दिशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष न्यायाधीश (एएसजे) प्रशांत शर्मा के समक्ष दाखिल आवेदन में सुकेश ने शिकायतकर्ता अदिति सिंह को 217 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है.
जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के हाई-प्रोफाइल मामले में ऐसा दांव चला है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सुकेश ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष न्यायाधीश (एएसजे) प्रशांत शर्मा के सामने एक आवेदन दाखिल किया है.
कोर्ट में दाखिल किए गए आवेदन में सुकेश ने कहा है कि वह 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में शिकायतकर्ता अदिति सिंह को 217 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार है. हालांकि, उसने यह भी साफ किया है कि यह रकम देने की पेशकश वह अपने कानूनी अधिकारों को नुकसान पहुंचाए बिना कर रहा है.
इसे अपने अपराध को स्वीकार करना नहीं माना जाए. यानी, सुकेश का कहना है कि पैसे देने की पेशकश का मतलब यह नहीं है कि वह खुद को दोषी मान रहा है, बल्कि वह यह कदम अलग कारणों से उठा रहा है. आवेदन में सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि वह यह राशि बिना किसी पूर्वाग्रह और अपने कानूनी अधिकारों को प्रभावित किए बिना देने को तैयार है.
यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े केस में खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
200 करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़े इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता से भारी रकम वसूलने के लिए दबाव और धोखाधड़ी का सहारा लिया. इस केस में पहले ही कई जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और सुकेश जेल में बंद है. अदालत में दाखिल आवेदन ने एक बार फिर इस हाई-प्रोफाइल केस को सुर्खियों में ला दिया है.
अदालत अब इस आवेदन पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही कोई निर्णय लेगी. यह भी देखा जाएगा कि क्या शिकायतकर्ता इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार है या नहीं. फिलहाल, पटियाला हाउस कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है और आने वाले दिनों में इस पर सुनवाई के दौरान कई अहम कानूनी पहलुओं पर चर्चा हो सकती है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






