
2024 में PM पद की दावेदारी पर महागठबंधन में रार! मांझी बोले- नीतीश को बनवाएंगे प्रधानमंत्री
AajTak
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि वे 2024 में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने वाले हैं. जोर देकर कहा गया है कि पटेल समाज के बेटे को अब मौका देना चाहिए. वहीं नीतीश कुमार इस मुद्दे पर कोई भी बयान देने से बच रहे हैं. वे सिर्फ इतना कह रहे हैं कि देश में महंगाई काफी बढ़ चुकी है.
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की होड़ तेज होती जा रही है. जेडीयू ने एक तरफ पोस्टर रणनीति के जरिए साफ कर दिया है कि 2024 में पीएम मोदी को नीतीश ही टक्कर देने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू के ही ललन सिंह उस दावेदारी को खारिज कर रहे हैं. अब इस बयानबाजी में जीतन राम मांझी का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने नीतीश को पीएम बनाने की बात कर दी है.
मांझी ने किया नीतीश की पीएम दावेदारी का समर्थन
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ही पीएम उम्मीदवार होंगे. 2024 में हम ही नीतीश को पीएम बनाएंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- देश को जोड़ने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के वक्त तो हम चूक गए थे. आज फिर वक्त आ गया है, जब हमें मौका मिल रहा है कि पटेल समाज के बेटे नीतीश कुमार को हम 2024 में प्रधानमंत्री बनाएं. तब सरदार पटेल ने देश जोड़ा था, अब फिर पटेल का बेटा ही देश तोड़ने वालों से लड़कर देश जोड़ेगा.
अब मांझी का बयान जेडीयू की उस रणनीति से मैच खाता है जहां पर नीतीश को लगातार बतौर पीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट किया जा रहा है. लेकिन दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार नहीं हैं. आज एक बार फिर मीडिया से बातचीत में ललन सिंह ने नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार से दूर बताया.
ललन सिंह ने क्यों पकड़ी अलग राह?
ललन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं. देश के पीएम भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे, विरोधियों पर कार्रवाई कर रहे. उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्ट्राचार पर कार्रवाई के नाम पर विरोधियों को निशाने पर लिया जा रहा. भाजपा में येदुरप्पा क्या हैं, उनको मुख्यमंत्री बनाया. बीजेपी में चले गए तो पाक साफ हो गए.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.








