
2024 में जम्मू क्षेत्र में 14 विदेशी आतंकवादी हुए ढेर, 13 आतंकी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़
AajTak
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा,
2024 में जम्मू क्षेत्र में 14 विदेशी आतंकवादी मारे गए और 13 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया. वहीं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए 827 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत 180 लोगों को हिरासत में लिया, जो 2023 में हिरासत में लिए गए 168 लोगों से अधिक है.
पीटीआई के मुताबिक पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "2024 में, जम्मू क्षेत्र ने सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की. आतंकवाद विरोधी मोर्चे पर, इस साल 14 विदेशी आतंकवादियों को निष्प्रभावी किया गया है. पुलिस ने आगे बताया कि पूरे क्षेत्र में 13 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया."
प्रवक्ता ने कहा, "इन मॉड्यूल का भंडाफोड़ पूरे जम्मू क्षेत्र में किया गया, जिसमें राजौरी और रियासी में एक-एक, पुंछ और कठुआ में दो-दो, उधमपुर में तीन और डोडा में चार शामिल हैं. इन विदेशी आतंकवादियों के मारे जाने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बाधित करने की कोशिश करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है."
उन्होंने कहा कि पुलिस ने राष्ट्र विरोधी तत्वों पर लगातार दबाव बनाए रखा. प्रवक्ता ने कहा, "ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) पर काफी कार्रवाई की गई, पिछले साल 282 की तुलना में 827 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत 180 लोगों को हिरासत में लिया गया, जो 2023 में 168 बंदियों से अधिक है." सामान्य अपराध के क्षेत्र में, जम्मू क्षेत्र में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई."
पिछले वर्ष 15,774 की तुलना में 2024 में 13,163 आपराधिक मामले दर्ज किए गए. प्रवक्ता ने कहा, "यह सकारात्मक प्रवृत्ति कानून और व्यवस्था बनाए रखने और पूरे क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस कर्मियों के अथक प्रयासों के कारण है."

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








