
2024 चुनाव की कवायद, एनडीए के सांसदों से मुलाकातों का सिलसिला शुरू करेंगे PM Modi, क्या है प्लान?
AajTak
एनडीए के 338 सांसदों को 10 ग्रुप में बांटा गया है. पीएम मोदी सांसदों के समूह के साथ बैठक करेंगे जिसके लिए सभी से रिपोर्ट कार्ड तैयार करने को कहा गया है. क्या पीएम मोदी के साथ सांसदों की इस बैठक से 2024 में टिकट का रास्ता निकलेगा?
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाला सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एक्टिव मोड में आ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभाल ली है. पीएम मोदी एनडीए के सांसदों से मुलाकात का सिलसिला आज शुरू करेंगे. पीएम मोदी सांसदों का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे. पीएम से मुलाकात के लिए एनडीए के 338 सांसदों को क्षेत्र के हिसाब से 10 समूह में बांटा गया है.
ये भी पढ़ें- NDA की 2024 में हैट्रिक की तैयारी, 338 सांसदों के 10 ग्रुप बनाए, PM मोदी खुद रोजाना लेंगे फीडबैक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों से उनके क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति के साथ ही समस्याओं के संबंध में भी जानकारी लेंगे. पीएम की सांसदों के साथ बैठक के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी मौजूद रहने की बात कही जा रही है. इन बैठकों के लिए कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी बीजेपी महासचिव अरुण चुघ और राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा को दी गई है.
ये भी पढ़ें- विपक्ष के 'INDIA' गठबंधन पर बोले PM मोदी- इंडियन मुजाहिद्दीन और ईस्ट इंडिया में भी इंडिया
ऐसे समय में जब बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, सांसदों के साथ पीएम मोदी की इस बैठक को टिकट के लिए स्क्रीनिंग और परफॉर्मेंस अप्रेजल की तरह देखा जा रहा है. सांसदों को ये बताना होगा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या काम कराए हैं और मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर महासंपर्क अभियान में उनकी भूमिका क्या रही?
एनडीए सांसदों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात के पीछे बीजेपी का प्लान क्या है? पार्टी ने सांसदों को अलग-अलग समूह में बांटने के लिए क्षेत्र के हिसाब से बांटने का फॉर्मूला क्यों चुना? इस पर राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने कहा कि चुनाव में बीजेपी का फोकस माइक्रो प्लान पर होता है. क्षेत्र के हिसाब से सांसदों को बुलाया जाना भी माइक्रो प्लान का हिस्सा है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








