
2024 की अग्निपरीक्षा... लोकसभा के साथ 4 राज्यों के इम्तिहान के लिए BJP की रणनीति क्या, कांग्रेस-विपक्षी पार्टियां कितनी तैयार?
AajTak
साल 2024 में लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के चुनाव भी होने हैं. इस चुनावी इम्तिहान के लिए बीजेपी की रणनीति क्या है और कांग्रेस के साथ ही विपक्षी पार्टियां कितनी तैयार हैं?
देश लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा है और समय चक्र की चाल भी साल बदल चुकी है. लोकसभा चुनाव से अब समय की दूरी कुछ महीनों की रह गई है. लोकसभा चुनाव के साथ ही साल 2024 में झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा सहित आठ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होने हैं. चार राज्यों- ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के चुनाव तो लोकसभा चुनाव के आसपास ही हैं. ऐसे में अब नए साल के साथ ही चर्चा भी चुनावी हो चली है.
चर्चा केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रणनीति को लेकर हो रही है तो बात विपक्ष की भी बात हो रही है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत जिन चार राज्यों में लोकसभा चुनाव के आसपास ही चुनाव होने हैं, उनमें से अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. सिक्किम विधानसभा में बीजेपी खाली हाथ है. हालांकि, सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में है.
ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) की सरकार है तो वहीं आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस की सरकार है. लोकसभा चुनाव के साथ ही आसपास जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें कांग्रेस खाली हाथ है यानी एक भी राज्य में पार्टी की सरकार नहीं है. इन राज्यों में इसबार बीजेपी की रणनीति क्या है और कांग्रेस के साथ ही बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस और एसकेएम की तैयारी कैसी है?
राज्यों के चुनाव में बीजेपी के लिए क्या दांव पर
पहले जिन चार राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें से पूर्वोत्तर के दो राज्यों में एक जगह बीजेपी की सरकार है तो दूसरी जगह एनडीए के घटक दल की. पूर्वोत्तर में बीजेपी के लिए साख बचाए रखने, सरकार रिपीट कराने की चुनौती होगी तो वहीं पार्टी का असली टेस्ट ओडिशा और आंध्र प्रदेश के चुनाव में होगा. ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी की सरकार है. आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस की सरकार है. बीजेपी के सामने इन दोनों राज्यों में नवीन पटनायक और वाईएसआर कांग्रेस को चुनौती दे पाने की चुनौती होगी.
चुनावी राज्यों में कैसे पैठ बना रही बीजेपी

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










