
2000 रुपये देकर कमरे में पहुंची पुलिस, कपड़े उतारने से पहले ही लड़की गिरफ्तार
AajTak
नागपुर पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति के तहत भवानी नगर के एक रिहायशी मकान पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन महिलाओं को मुक्त कराया और एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी वैभव द्विवेदी फरार है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर सौदा तय किया था. नागपुर पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.
महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 'ऑपरेशन शक्ति' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. यह छापा पारडी थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्थित एक घर में मारा गया, जो रिहायशी इलाका है. पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को मुक्त कराया है, जबकि एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.
2000 रुपये में तय होता था सौदा
जानकारी के अनुसार, नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भवानी नगर में एक मकान में पैसों का लालच देकर महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है. इस सूचना पर टीम ने नकली ग्राहक बनाकर जाल बिछाया और आरोपी महिला से 2000 में सौदा तय किया, जैसे ही सौदा पूरा हुआ और महिला कमरे में पहुंची, पुलिस ने तुरंत छापा मारकर कार्रवाई की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने नेहा उर्फ पूजा राम प्रसाद साहू नामक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी वैभव द्विवेदी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की प्रक्रिया में जुटी है.
पुलिस ने घर से तीन पीड़ित महिलाओं को भी छुड़ाया, जो नागपुर की ही रहने वाली बताई जा रही हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी वैभव द्विवेदी इन महिलाओं को पैसों का लालच देकर इस गंदे धंधे में धकेलता था.
ऑपरेशन शक्ति के तहत कार्रवाई

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








