
200 करोड़ की ठगी मामले में सुकेश के कितने राज? जैकलीन ने EOW के सामने किए नए खुलासे
AajTak
मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. जमानत मिलने के बाद अब जैकलीन फर्नांडीज को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस केस में कुछ बड़े खुलासे करना चाहती हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. जमानत मिलने के बाद अब जैकलीन फर्नांडीज को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस केस में कुछ बड़े खुलासे करना चाहती हैं. आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
जैकलीन करेंगी खुलासा सुकेश चंद्रशेखर के साथ मनी लॉन्ड्रिंग केस में लिप्त जैकलीन फर्नांडीज हर दिन नई मुसीबत में घिरती नजर आ रही हैं. वहीं अब उन्होंने इस केस में एक नया बयान दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन ने धारा 164 के तहत पाटियाला कोर्ट में बयान दर्ज कराया है. EOW सूत्रों के मुताबिक, जैकलीन ने कहा की वो इस केस में कुछ और खुलासे करना चाहती हैं. EOW की टीम ने जैकलीन का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकार्ड करवाया है.
हालांकि, ये अब तक पता नहीं चल पाया है कि जैकलीन ने मनी लॉन्ड्रिंग केस और महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर क्या कहा है. सवाल ये भी है क्या एक्ट्रेस का बयान महाठग के विरोध में है. या उन्होंने उसके बचाव में कोई स्टेटमेंट दिया है. जैकलीन और सुकेश चंद्रेशेखर को लेकर बहुत से सवाल अब तक सिर्फ सवाल बने हुए हैं, जिनके जवाब का हर किसी को इंतजार है.
जैकलीन पर क्या आरोप लगाये गये हैं जैकलीन फर्नांडिस पर बड़ा आरोप ये है कि वो 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के मुख्य सुकेश चंद्रशेखर के बेहद करीब थीं. जैकलीन पर दूसरा बड़ा आरोप ये है कि वो सुकेश चंद्रशेखर से महंगे तोहफे लेती थीं. वो भी ये जानते हुए कि सुकेश चंद्रशेखर कौन है. ईडी के अनुसार, जैकलीन भी इस केस में बराबर गुनाहगार हैं. वहीं जैकलीन ने अपने स्टेटमेंट में खुद विक्टिम घोषित किया है.
कहा जा रहा है कि जैकलीन महाठग सुकेश चंद्रशेखर के प्यार में थीं. जैकलीन को इंप्रेस करने के लिये सुकेश उन्हें महंगे तोहफे देता था. यही नहीं, जैकलीन ने अपने दोस्तों से सुकेश को लेकर अपनी फीलिंग्स भी बयां कर चुकी थीं. जैकलीन को लगता था कि सुकेश उनके सपनों का राजकुमार है और वो उससे शादी करने के सपने देख रही थीं. मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का बयान केस में कौन सा नया एंगल लाता है. ये वक्त आने पर पता चलेगा.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










