
20 सेकंड में 20 थप्पड़ तड़ातड़...ज्वैलर से पिटकर भागी लुटेरी, आंख में मिर्ची झोंककर लूट का था प्लान
AajTak
अहमदाबाद के राणिप इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम हो गई, जब एक महिला ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर वार करने की कोशिश की. लेकिन दुकानदार की सतर्कता से महिला पकड़ी गई और उसने 20 सेकंड में महिला को 20 थप्पड़ जड़ दिए. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गुजरात के अहमदाबाद शहर के राणिप इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब महिला आरोपी की चालाकी पर दुकानदार की फुर्ती भारी पड़ गई. महिला ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूट करने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसे पकड़ लिया और उसे 20 सेकंड में एक के बाद एक 20 थप्पड़ जड़ दिए.
चेहरे पर दुपट्टा बांधकर दुकान में आई
पूरा मामला नकडंद ज्वेलरी शॉप का है, जहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने चेहरे पर दुपट्टा बांधकर दुकानदार के सामने बैठी है. बातचीत के दौरान वह अचानक अपनी थैली से मिर्च पाउडर निकालती है और दुकानदार की आंखों में फेंकने की कोशिश करती है. मगर दुकानदार सतर्क था- उसने बचाव किया और तुरंत महिला का हाथ पकड़कर उसे रोक लिया.
पकड़ा और लगातार जड़े थप्पड़
इसके बाद दुकानदार ने लगातार 17 थप्पड़ जड़ दिए. जब महिला ने भागने की कोशिश की, तो दुकानदार ने उसे तीन और थप्पड़ व एक लात मारकर दुकान से बाहर निकाल दिया. यह नजारा किसी एक्शन सीन जैसा लग रहा था. घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से भाग निकली. हालांकि, राणिप पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले भी इसी इलाके की दुकानों में रेकी की थी, और यह किसी गिरोह से जुड़ी हो सकती है.
दुकानदार की फुर्ती से नाकाम हुई लूट

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








