
20 मिनट में Virat के लिए Gavaskar क्या करेंगे चमत्कार? देखें क्रिकेट अड्डा
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फॉर्म एक लंबी बहस का विषय बन गई है. पिछले तीन साल से एक शतक के लिए तरस रहे विराट कोहली अब बड़ा स्कोर भी नहीं बना पा रहे हैं. ऐसे में कोई उन्हें ब्रेक की सलाह दे रहा है, तो कोई उनकी तकनीक को लेकर बात कर रहा है. इस बीच अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय रखी है और कहा है कि अगर उन्हें विराट कोहली के साथ 20 मिनट मिलें तो वह शायद कुछ मदद कर सकते हैं. विक्रांत गुप्ता के साथ देखें क्रिकेट अड्डा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












