
'2.7 करोड़ आबादी, 60 हजार जवान, हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती पुलिस', नूंह हिंसा पर बोले CM खट्टर
AajTak
हरियाणा के मेवात-नूंह में हुई हिंसा को लेकर मुखयमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि हिंसा में जो भी नुकसान हुआ है, वह दंगाइयों से वसूला जाएगा. उन्होंने कहा कि दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने लोगों को नुकसान पर दावा करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि हमने अर्धसैनिक बल की 4 अतिरिक्त कंपनियां मांगी हैं. लेकिन पुलिस या सेना की गारंटी कोई नहीं ले सकता. हमें शांति और सद्भाव बनाए रखना है.
हरियाणा के मेवात-नूंह में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि हिंसा में जो भी नुकसान हुआ है, वह दंगाइयों से वसूला जाएगा. उन्होंने कहा कि दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने लोगों को नुकसान पर दावा करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि हम पोर्टल के माध्यम से लोगों को हुए नुकसान का आकलन करेंगे. हम हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुई हैं. मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.
सीएम खट्टर ने कहा कि प्रदेश की आबादी 2.7 करोड़ है. हमारे पास 60 हजार जवान हैं, ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती. हमने अर्धसैनिक बल की 4 अतिरिक्त कंपनियां मांगी हैं. लेकिन पुलिस या सेना को ई भी सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकता. हमें शांति और सद्भाव बनाए रखना है. उन्होंने कहा कि नूंह में गोरक्षा के मुद्दे हैं. इस मामले की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रवर्तन ब्यूरो की होगी. इस मामले में 100 जवान तैनात किए जाएंगे. मैं मुस्लिम युवाओं को प्रोत्साहित करता हूं कि वह गोरक्षा के लिए आगे आएं.
खट्टर ने कहा कि इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें 2 पुलिसकर्मी और 4 नागरिक शामिल हैं. इस केस में अभी तक 116 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि 190 आरोपी हिरासत में हैं. हमने तय किया है कि दंगाइयों की पहचान की जाएगी और उन्हें मुआवज़ा देने के लिए उत्तरदायी बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मोनू मानेसर पर राजस्थान पुलिस ने केस किया था, लेकिन हमारे पास कोई इनपुट नहीं है. राजस्थान पुलिस इस काम में लगी हुई है. बाहरी व्यक्ति की भूमिका पर नजर रखी जा रही है. हम हजारों कॉल्स, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं. इन सभी की जांच की गई. इसके आधार पर ही 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 190 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










