
2 साल की बच्ची से बलात्कार के जुर्म में 25 साल की जेल, अपराधी ने शराब के नशे में की दरिंदगी
AajTak
दिल्ली में साल 2012 में 2 साल की एक बच्ची से बलात्कार के जुर्म में एक अपराधी को 25 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही अदालत ने अपराधी पर पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है. अदालत में बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि अपराध करते समय वो शराब के नशे में था.
दिल्ली में साल 2012 में 2 साल की एक बच्ची से बलात्कार के जुर्म में एक अपराधी को 25 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही अदालत ने अपराधी पर पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है. अदालत में बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि अपराध करते समय वो शराब के नशे में था. इस पर न्यायाधीश ने कहा कि नशे की हालत में होना अपराध को बचा नहीं सकता. उसे शराब पीने के लिए मजबूर नहीं किया गया, बल्कि उसने 'ड्राई डे' पर स्वेच्छा से शराब पी थी.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बबीता पुनिया 26 वर्षीय आरोपी के खिलाफ सजा पर दलीलें सुन रही थीं. इसके बाद उन्होंने आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत उसे दोषी ठहराया. विशेष लोक अभियोजक श्रवण कुमार बिश्नोई ने कहा कि दोषी इस जघन्य कृत्य के लिए किसी भी तरह की नरमी का हकदार नहीं है. अदालत ने अपने फैसले में कहा की दोषी को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई जाती है. इसके साथ ही 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जाता है.
अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा कि सजा की अवधि समाज को उचित प्रतिशोध और पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेगी. दोषी को उसके कृत्य की गंभीरता का एहसास कराएगी. अदालत ने बचाव पक्ष के वकील के इस तर्क पर ध्यान दिया कि अपराध पूर्व नियोजित नहीं था, क्योंकि दोषी शराब के नशे में था. इस पर अदालत ने कहा, "बेशक अपराध के समय दोषी नशे में था. लेकिन यह कोई कम करने वाला कारक नहीं है, क्योंकि ऐसा नहीं है कि किसी ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया हो.''
बताते चलें कि पिछले साल नवंबर में दिल्ली की एक अदालत ने आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में 28 वर्षीय शख्स को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बबीता पुनिया इस मामले में सजा पर बहस सुन रही थीं, जिसमें आरोपी को आईपीसी की धारा 376 (2) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) के तहत दोषी ठहराया गया था. विशेष लोक अभियोजक श्रवण कुमार बिश्नोई ने अपराधी के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी.
अदालत ने 11 नवंबर 2024 को दिए अपने फैसले में कहा था कि बच्ची के साथ बलात्कार जघन्य अपराध है. बच्चे समाज की सबसे बहुमूल्य संपत्ति हैं. समाज का कर्तव्य है कि वह ना केवल उन्हें यौन हिंसा और शोषण से बचाए, बल्कि उन्हें खुश भी रखें. अदालत ने यह भी कहा कि दोषी ने बच्ची के साथ उस समय अपहरण और बलात्कार किया, जब वो 3 अप्रैल 2016 को नूडल्स खरीदने एक दुकान की ओर जा रही थी. उसके लिए वो एक साधारण और खुशहाल अनुभव होना चाहिए था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






