
2 महिलाएं, 3 आदमी और शराब पार्टी... कमरे का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान
AajTak
बिहार में शराबबंदी के बीच लखीसराय से हैरान कर देने वाला मामला आया है. यहां एक कमरे में शराब पार्टी की जा रही थी. इसमें पंचायत सचिव, दो महिलाओं के साथ ही दो और लोग भी शामिल थे. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की. मामले का खुलासा होने पर लोग हैरान रह गए.
शराबबंदी के बीच बिहार के लखीसराय से एक हैरान देने वाला मामला सामने आया है. यहां पंचायत सचिव और दो महिलाओं समेत पांच लोगों को एक मकान में शराब पार्टी करते हुए अरेस्ट किया गया है. ये कार्रवाई उत्पाद विभाग पुलिस द्वारा की गई है.
मामला लखीसराय शहर के संतर मोहल्ले का है. यहां एक मकान में शराब पार्टी की जा रही थी. सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपियों को उत्पाद थाने ले जाया गया. गिरफ्तार पांच लोगों में बड़हिया प्रखंड के पंचायत सचिव अशोक यादव, हलसी प्रखंड के पूर्व वार्ड सदस्य मनोहर कुमार, उसके घर का नौकर और दो महिला शामिल हैं.
आए दिन यहां होती है शराब पार्टी
दोनों महिला दूसरे जिले की बताई जा रही हैं. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने जिस मकान में छापेमारी की, वहां अनैतिक कार्य भी होते हैं. आए दिन यहां शराब पार्टी होती है. इसमें सरकारी कर्मचारियों से लेकर पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं.
मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही- पुलिस
उत्पाद इंस्पेक्टर राकेश प्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के संतर मोहल्ला में शराब पार्टी चल रही है. इस पर छापेमारी कर एक पंचायत सचिव सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. सभी शराब के नशे में थे. पुलिस ने इन लोगों के पास से शराब भी बरामद की है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










