
2 घंटे से ज्यादा डिले की फ्लाइट, फिर कर दी कैंसिल… इंडिगो के यात्रियों ने राजकोट एयरपोर्ट पर किया हंगामा
AajTak
सोमवार को हीरासर एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया, जब शाम 7:40 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की राजकोट से मुंबई जाने वाली दो घंटे से ज्यादा डिले हो गई. इस दौरान यात्रियों को खाना भी नहीं दिया गया, जिसके चलते यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा काटा. बाद में मौसम की खराबी की वजह से फ्लाइट रद्द कर दी गई.
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से 2:30 घंटे से अधिक की देरी के बाद अपनी राजकोट-मुंबई उड़ान को रोक दिया गया. इसकी वजह से राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया.
सोमवार को हीरासर एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया, जब शाम 7:40 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की राजकोट से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द हो गई. एयरलाइन ने दावा किया कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई.
यहां देखिए वीडियो...
यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड की याद आने पर बस में मोबाइल पर बजा रहा था Sad Song, कंडक्टर ने रास्ते में उतार दिया मुसाफिर...
हालांकि, ढाई घंटे से अधिक देरी के बाद फ्लाइट को रोके जाने पर यात्रियों ने अपना आपा खो दिया और एयरलाइन कर्मचारियों के साथ तीखी बहस की. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि यात्री वहां मौजूद एयरलाइन के कर्मचारियों से तीखी बहस कर रहे हैं.
यात्रियों ने यह भी कहा कि उन्हें खाना नहीं दिया गया है. उन्होंने एयरलाइन के कर्मचारियों से कहा कि वे अपने मैनेजर से बात कराएं. ये आपका रूल है कि दो घंटे से ज्यादा देरी होने पर यात्रियों को खाना दिया जाता है. तो कहां है हमारा खाना. आप क्या समझते हो हमको. हमें अभी तक खाना क्यों नहीं दिया गया है. बुलाओ अपने मैनेजर को यहां पर.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










