
1920 तक पीने-नहाने लायक थी नदी तो फिर कैसे बिगड़ी सूरत... यमुना में 'जहर' घुलने का पूरी क्रोनेलॉजी समझिए
AajTak
यमुना नदी दिल्ली में स्थिर नगरीय सभ्यता के बसने की बड़ी वजह रही है. इतिहासकार पुष्पेश पंत बताते हैं कि यमुना नदी सिर्फ एक बहता हुआ जल का एक सोता भर नहीं थी, बल्कि यह सदियों से चली आ रही सभ्यता की संरक्षक भी थी. फिर यमुना जहरीली कैसे होती चली गई?
राजधानी में दिल्ली में मतदान हो चुके हैं, परिणाम का इंतजार है और इस बार चुनाव का हॉट टॉपिक रही यमुना नदी की गंदगी. ये यमुना का दुर्भाग्य ही है कि, जिसने हजारों सालों से दिल्ली को आबाद रखने में सबसे अहम भूमिका निभाई, वही यमुना अब बर्बाद हो चुकी है. दिल्ली के 22 किलोमीटर के दायरे में ये 18 बड़े नालों का मल-जल खुद में भरने को मजबूर है और इसका बोझ नदी पर इतना ज्यादा है, अब नदी ने बहना तो लगभग बंद ही कर दिया है. वह भीतर ही भीतर थम चुकी है और जो प्रवाह आपको इसमें नजर आ रहा है वह सिर्फ ऊपरी है और वह भी नालों के पानी का तेज बहाव भर ही है.
यमुना अब नहीं है, दिल्ली में उसका केवल नाम ही बाकी है और बेबसी की बात ये है कि इस नाम को भी सिर्फ चुनावी काल में जिंदा किया जाता है. इस चुनाव में भी यमुना का नाम जिंदा हुआ है, लेकिन इसके साथ जहर और केमिकल वाली राजनीति भी जुड़ चुकी है. यमुना में ये जहर कहां से आया और इसकी शुरुआत कहां से कैसे हो जाती है, इस पर डालते हैं एक नजर...
वजीराबाद से ही शुरू होती है बदहाली की कहानी
राजधानी दिल्ली में एक जगह है वजीराबाद. ये दिल्ली में यमुना का एंट्री पॉइंट है. यही वो जगह है जहां से नदी दिल्ली में प्रवेश करती है और इसी जगह पर बना बैराज यमुना को आगे बढ़ने से रोक देता है. वज़ीराबाद के एक तरफ यमुना का पानी बिल्कुल साफ और दूसरी ओर बेहद काला. इसी जगह से नदी का सारा पानी उठा लिया जाता है और जल शोधन संयत्र के लिए भेज दिया जाता है ताकि दिल्ली की जनता को पीने का पानी मिल सके. नदी की बदहाली की कहानी भी यहीं से शुरू हो जाती है.
मुगल काल में यमुना का महत्व हालांकि हमेशा से ऐसा नहीं था. इतिहास कहता है कि मुगल पीरियड में ही नहीं, बल्कि उससे पहले भी यमुना नदी दिल्ली में स्थिर नगरीय सभ्यता के बसने की बड़ी वजह रही है. इतिहासकार पुष्पेश पंत बताते हैं कि यमुना नदी सिर्फ एक बहता हुआ जल का एक सोता भर नहीं थी, बल्कि यह सदियों से चली आ रही सभ्यता की संरक्षक भी थी. शाहजहां ने जब लालकिला बनवाया और नए शहर शाहजहानाबाद की नींव रखी तो पहले तो उसने लाल किले को गहरी खाइयों से घिरवाया, जिनमें नहरों से लाकर यमुना का पानी भरा गया.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







