
19 साल के महेश रेखे ने 200 साल बाद हासिल की ऐतिहासिक वैदिक उपलब्धि, PM ने किया रिएक्ट
AajTak
महाराष्ट्र के 19 वर्षीय देवव्रत महेश रेखे ने शुक्ल यजुर्वेद के लगभग 2000 मंत्रों को दण्डक्रम नामक कठिन पद्धति से 50 दिनों तक बिना रुके त्रुटिरहित पढ़ा। यह उपलब्धि पिछले 200 वर्षों में पहली बार हुई है और इतिहास में केवल तीन बार ही ऐसा हुआ है.
महाराष्ट्र के 19 साल के देवव्रत महेश रेखे ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. इन्होंने शुक्ल यजुर्वेद के लगभग 2000 मंत्रों को “दण्डक्रम” नाम की बहुत मुश्किल पद्धति से 50 दिनों तक लगातार बिना रुके पढ़ डाला. विद्वानों का कहना है कि पिछले 200 साल में पहली बार कोई इतनी शुद्ध तरीके से यह काम कर पाया है.
इतिहास में सिर्फ तीन बार ही यह कारनामा हुआ था, और देवव्रत ने सबसे कम समय में इसे बिल्कुल सही-सही पूरा किया. इस खास मौके पर उन्हें 5 लाख रुपये का सोने का कड़ा और 1 लाख 11 हजार 116 रुपये नकद दिए गए.
समारोह में रथयात्रा चौराहे से महमूरगंज तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई. 500 से अधिक वैदिक विद्यार्थी, पारम्परिक वादक और शंखध्वनि के साथ पूरा शहर एक भव्य वैदिक उत्सव में बदल गया. भक्तों ने मार्ग में पुष्पवर्षा की. कार्यक्रम में शृंगेरी जगद्गुरु श्री श्री भारततीर्थ महासन्निधानम का विशेष आशीर्वाद-संदेश आस्थान विद्वान डॉ. तंगिराला शिवकुमार शर्मा जी के द्वारा पढ़कर सुनाया गया.
दंडक्रम का इतिहास में सिर्फ तीन बार हुआ है प्रदर्शन विद्वानों ने बताया कि जटिल स्वर-पद्धति एवं उच्चारण-शुद्धता के लिए “वेद पाठन का शिरोमणि” कहे जाने वाले दण्डक्रम का इतिहास में मात्र तीन बार ही प्रदर्शन हुआ है. देवव्रत का पारायण त्रुटिरहित होने के साथ-साथ सबसे कम अवधि में पूर्ण हुआ. यह बात शृंगेरी मठ के आधिकारिक एक्स हैंडल ने भी पोस्ट की है.
पीएम मोदी ने पोस्ट कर दी शुभकामनाएं वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा- '19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे जी ने जो उपलब्धि हासिल की है, वो जानकर मन प्रफुल्लित हो गया है. उनकी ये सफलता हमारी आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बनने वाली है. भारतीय संस्कृति में आस्था रखने वाले हर एक व्यक्ति को ये जानकर अच्छा लगेगा कि श्रीदेवव्रत ने शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा के 2000 मंत्रों वाले 'दण्डकर्म पारायणम्' को 50 दिनों तक बिना किसी अवरोध के पूर्ण किया है. इसमें अनेक वैदिक ऋचाएं और पवित्रतम शब्द उल्लेखित हैं, जिन्हें उन्होंने पूर्ण शुद्धता के साथ उच्चारित किया. ये उपलब्धि हमारी गुरु परंपरा का सबसे उत्तम रूप है.
काशी से सांसद के रूप में, मुझे इस बात का गर्व है कि उनकी यह अद्भुत साधना इसी पवित्र धरती पर संपन्न हुई. उनके परिवार, संतों, मुनियों, विद्वानों और देशभर की उन सभी संस्थाओं को मेरा प्रणाम, जिन्होंने इस तपस्या में उन्हें सहयोग दिया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






