
18 साल में पहली बार, फेसबुक से निकाले गए 11000 कर्मचारी, पढ़ें: जुकरबर्ग का मैसेज
AajTak
मेटा में कुल 87,000 कर्मचारी काम कर रहे थे. जिनमें 11000 कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया गया है. फेसबुक के अलावा WhatsApp और Instagram के भी कर्मचारी निकाले गए हैं. फेसबुक के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी सख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है.
ट्विटर (Twitter) के बाद अब फेसबुक (Facebook) से बड़े पैमाने पर कर्मचारी निकाले गए हैं. दरअसल, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा इंक ने बुधवार को एक झटके में 11000 से अधिक कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है. इस बारे में खुद मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने जानकारी दी है. कंपनी की ओर से लागत बढ़ने का हवाला देकर कर्मचारियों को बाहर निकाला जा रहा है.
मेटा के चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क जुकरबर्ग ने एक ब्लॉग के जरिये बताया, 'आज मैं मेटा के इतिहास में किए गए कुछ सबसे कठिन फैसलों के बारे में बताने जा रहा हूं. हमने अपनी टीम की साइज में करीब 13% की कटौती करने का फैसला किया है. इससे 11000 से अधिक प्रतिभाशाली कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है.' फिलहाल मेटा में लगभग 87,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं. निकाले गए 11000 कर्मचारियों में फेसबुक के अलावा WhatsApp और Instagram के भी हैं.
हालांकि खबरों के मुताबिक इस layoff के बारे में एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कर्मचारियों को जानकारी दी थी. कंपनी में जिन कर्मचारियों की छंटनी होगी उन्हें 4 महीने की अतिरिक्त सैलरी दी जा रही है.
खतरे में इन कर्मचारियों की नौकरी रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा इंक ने बुधवार सुबह से ही कर्मचारियों की छंटनी (Meta Layoff) शुरू दी. गौरतलब है कि मंदी (Recession) के साये के बीच ट्विटर, वॉलमार्ट, फोर्ड, अलीबाबा समेत कई कई बड़ी कंपनियों ने लागत में कटौती का हवाला देते हुए बड़े पैमाने पर छंटनी की है.
बैठक में निराश दिखे जुकरबर्ग इस फैसले को लेकर मंगलवार की बैठक में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) काफी निराश नजर आ रहे थे और उन्होंने कहा कि वह कंपनी के गलत कदमों के लिए जिम्मेदार हैं और ग्रोथ के बारे में उनके अति-आशावाद की वजह से ही ओवरस्टाफिंग हुई है. बैठक के दौरान उन्होंने कंपनी के वर्कफोर्स में बड़े स्तर पर कटौती की जानकारी भी शेयर की.
18 साल में पहली बार बड़ी छंटनी फेसबुक की स्थापना साल 2004 में हुई थी और फिर इसका नाम बदलकर मेटा कर दिया गया. फिलहाल मेटा में लगभग 87,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं. 18 साल में पहली बार फेसबुक से इतने बड़े स्तर पर लोग निकाले गए हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









