
18 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में पुडुचेरी से 2 गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग का था मामला
AajTak
कोल्लम जिले के आंचल में एक महिला और उसकी 17 दिन की जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद 18 साल से फरार दो लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है.
कोल्लम जिले के आंचल में एक महिला और उसकी 17 दिन की जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद 18 साल से फरार दो लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आंचल के मूल निवासी दिविल कुमार और कन्नूर के पूर्व सैन्यकर्मी राजेश को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया गया.
अभियोक्ता (Prosecutor) के अनुसार, दोनों को शनिवार को कोच्चि की एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. यह मामला 10 फरवरी, 2006 को आंचल में रंजिनी (जो उस समय 24 वर्ष की थी) और उसकी जुड़वां बेटियों की कथित हत्या से संबंधित है. सूत्रों के अनुसार, रंजिनी और दिविल कुमार के बीच प्रेम संबंध थे और बाद में वह गर्भवती हो गई. कुमार ने कथित तौर पर अपने दोस्त राजेश की मदद से उसकी हत्या कर दी.
केरल पुलिस और सीबीआई दोनों ने पहले की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की थी. हालांकि, दोनों अब तक गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहे. 2008 में, पीड़ित परिवार की याचिका के बाद सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में ले लिया.
राजेश ने पुडुचेरी में संपत्ति खरीदी और वहीं बस गया CBI प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, यह पता चला कि हत्या करने के बाद दिविल कुमार ने अपना नाम और पहचान बदल ली. उसने अपना नया नाम विष्णु रख लिया. राजेश ने भी अपना नाम बदलकर प्रवीण कुमार रख लिया, अपनी असली पहचान छिपाई और पुडुचेरी में शादी कर ली. राजेश ने पुडुचेरी में संपत्ति खरीदी और वहीं बस गया.
सीबीआई के बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर और पूरी तरह से सत्यापन के बाद सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने पुडुचेरी में दोनों का पता लगाया और शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बयान में कहा गया है, 'सीबीआई जांच से पता चला है कि उपरोक्त हत्याएं दिविल कुमार और उसके दोस्त राजेश ने की थीं. दोनों आरोपी 2006 में जांच के समय से फरार थे.' सीबीआई ने आरोपपत्र दायर किया था और अदालत ने उन्हें घोषित अपराधी घोषित किया था.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










