
'18 लड़कों से किया इश्क', वीडियो शेयर कर लड़की बोली- स्पेशल मत समझना
AajTak
एक लड़की ने PPT का इस्तेमाल अपने आशिकों की लिस्ट बनाने के लिए किया. उसने साल 2022 में जिन लड़कों को डेट किया उनकी पूरी डिटेल PPT में फीड की और फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. लड़की का ये वीडियो अब टिकटॉक पर वायरल हो गया है.
कुछ लोग पॉवरपॉइंट में रिज्यूमे बनाते हैं, ताकि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल डिटेल्स आकर्षक दिखे. लेकिन एक लड़की ने पॉवरपॉइंट का इस्तेमाल अपने आशिकों की लिस्ट बनाने के लिए किया. उसने साल 2022 में जिन लड़कों को डेट किया उनकी पूरी डिटेल पॉवरपॉइंट में फीड की और फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
इस पीपीटी (PPT) यानि पॉवरप्वॉइंट प्रेजेंटेशन में एम्बर नाम की लड़की ने होटल के खर्च से लेकर खाने-पीने, गाड़ी के बिल आदि की पूरी डिटेल दी है. उनका ये वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो रहा है. इसे अब तक 30 लाख से अधिक बार देखा चुका है. हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है.
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एम्बर ने 2022 में अपने डेटिंग हिस्ट्री का दस्तावेजीकरण करते हुए एक पॉवरपॉइंट स्लाइड शो बनाया. इसमें उन्होंने दावा कि इस साल वो 18 लोगों के साथ फर्स्ट डेट पर गईं. इस दौरान कई रोमांटिक डिनर डेट भी शामिल रहीं.
वीडियो शेयर करते हुए एम्बर ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा- 'यदि इनमें से कोई भी लड़का इसे देखता है, तो वो जान ले कि आप मेरे लिए स्पेशल नहीं हैं. आप मेरे लिए सिर्फ एक नंबर हैं.' एम्बर बताती हैं कि उन्हें ये 18 लड़के अलग-अलग जगहों पर मिले थे. कोई उन्हें बार में मिला तो कोई सोशल मीडिया पर. एक स्लाइड शो में उन्होंने दिखाया कि कैसे डेट पर उनके 30 हजार रुपये खर्च हुए. साथ ही दो बार उन्हें पार्किंग फाइन भी भरना पड़ा.
टिकटॉकर एम्बर ने यह भी बताया कि वो ज्यादातर लड़के के साथ दोबारा डेट पर नहीं जाती थीं. बहुत कम ही ऐसे थे जिनके साथ वो दो या तीन बार डेट पर गईं. उन्होंने कहा कि पार्टी करना, डिनर करना, ड्रिंक करना, ड्राइव पर जाना, उनके डेट पर जाने का मकसद होता है. वो आगे भी ऐसा करती रहेंगी.
उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- लड़की ने सब डिटेल लिख रखी है. दूसरे ने लिखा- ऐसा करके क्या फायदा मिला. इस पर एम्बर ने जवाब दिया- कुछ भी नहीं.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










