
18 महीने बाद मंच पर साथ दिखेंगे मोदी-नीतीश, बिहार में NDA सरकार आने के बाद PM का पहला दौरा
AajTak
नीतीश कुमार 28 जनवरी को एनडीए में फिर से शामिल हो गए थे. उन्होंने आरजेडी का साथ छोड़ने के साथ ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था कि हम लोग इतनी मेहनत कर रहे थे और सारा क्रेडिट दूसरे लोग (आरजेडी) ले रहे थे. अब नए गठबंधन में जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर रहेंगे. प्रदेश में एनडीए सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का ये बिहार का पहला दौरा है. पीएम मोदी औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे. गया से ही हेलिकॉप्टर से पीएम मोदी और सीएम नीतीश औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे. औरंगाबाद से फिर दोनों बेगूसराय जाएंगे.
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के इस एक दिन के बिहार दौरे पर सीएम नीतीश कुमार हर वक्त उनके साथ रहेंगे. बेगूसराय में कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और नीतीश एक साथ पटना आएंगे. यहां से पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
जानकारी के मुताबिक, बिहार के औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
औरंगाबाद के बाद बेगूसराय में भी पीएम मोदी एक रैली करेंगे. इस रैली से पीएम मोदी देशभर के लिए तेल और गैस से जुड़े 1.48 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें से 13,400 करोड़ की परियोजनाएं बिहार के लिए होंगी.
18 महीने बाद मंच पर होंगे मोदी-नीतीश

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









