
18 दिन पहले ही गया था कुवैत, हादसे से मां बेखबर..., जॉब करने गए रांची के युवक की भी गई जान
AajTak
कुवैत के मुंगाफ में छह मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में मरने वाले पचास लोगों में 45 भारतीय भी हैं, जिनके शव भारत आ गए हैं. ये आग बुधवार तड़के चार बजे के आसपास लगी थी.
कुवैत की छह मंजिला इमारत में लगी आग में 45 भारतीयों की मौत हुई है. इन भारतीयों के शव आज विशेष विमान से स्वदेश लाए गए हैं. बिल्डिंग में लगी भीषण आग में मरने वालों में रांची का एक शख्स अली हुसैन भी है.
अली हुसैन के परिवार में इस समय मातम छाया हुआ है. उनके पिता का कहना है कि मौत उनके बेटे को खींचकर उनसे दूर ले गई. झारखंड के रांची के रहने वाले 24 साल के अली 18 दिन पहले ही कुवैत गए थे. अली के पिता मोहम्मद मुबारक हुसैन का कहना है कि ऐसा लगता है कि मौत ने उनके बेटे को छीन लिया है.
अली के परिवार में उसका एक भाई और बहन भी है. उसका भाई आदिल मक्का में रहता है. पिता का कहना है कि वो नहीं चाहते थे कि अली नौकरी करने किसी और मुल्क जाए. लेकिन अली की कुवैत जाकर नौकरी करने की जिद थी.
मां को नहीं पता बेटे की मौत की खबर
अली के पिता का कहना है कि अभी ये खबर अली की मां को नहीं बताई गई है. पिता का कहना है कि अली बड़े अरमानों के साथ कुवैत गया था लेकिन 18 दिन बाद उसका शव लौटा है.
अली के चाचा का कहना है कि उनका भतीजा हर रोज कॉल करता था. आखिरी बार दो दिन पहले ही परिवार की उससे बात हुई थी. जब हमें कुवैत की बिल्डिंग में आग की खबर मिली.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








