
17 साल बिना ब्रेक काम किया, एक झटके में निकाला गया, आईटी प्रोफेशनल की पोस्ट वायरल
AajTak
एआई दुनिया में सबसे ज़्यादा आईटी सेक्टर की नौकरियां छीन रही है. ऐसे ही एक आईटी प्रोफेशनल की पोस्ट इन दिनों वायरल हो रही है, जिसने 17 साल कंपनी को दिए, लेकिन एक मेल ने उसकी नौकरी छीन ली.
आईटी सेक्टर में चल रही छंटनी और वेतन कटौती के बीच, एक पूर्व Amazon कर्मचारी की कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है. इस शख्स ने 17 साल तक लगातार काम करने के बाद जब अपनी नौकरी खोई, तो वो खुद को रोक नहीं सका और टूटकर रो पड़ा.
प्लेटफॉर्म Blind पर शेयर किए गए एक पोस्ट में उसने लिखा कि मैंने लगातार 17 साल काम किया. कभी छुट्टी नहीं ली, कभी रुका नहीं. खुद से कहा कि मैं ये अपने परिवार के लिए कर रहा हूं, भले ही थककर बच्चों के साथ खेल न सका या डिनर टेबल पर बैठ न सका.उसने बताया कि जब लेऑफ वाला ईमेल आया, तो वह सब कुछ छोड़कर बस रोने लगा.करीब एक घंटे बाद खुद को संभाला, फिर पत्नी के साथ नाश्ता बनाने में मदद की और बच्चों को स्कूल छोड़ने गया. जब उन्हें मुस्कुराते देखा, तो एहसास हुआ शायद यही जीना है.
उसने आगे लिखा कि उसने अपनी पत्नी को कैफे बुलाकर यह खबर दी. पत्नी हैरान थी, लेकिन उसने मुझे संभाला और कहा कि हम मिलकर इससे निकल जाएंगे.
‘अब जिंदगी को अलग तरह से जीना है’
हालांकि अब वो इस झटके को एक नए मौके की तरह देख रहा है. मुझे नहीं पता आगे क्या होगा. सब कह रहे हैं कि जॉब मार्केट मुश्किल है, लेकिन मैं अब अपनी जिंदगी वैसे नहीं जीना चाहता जैसे पिछले 17 साल जिया.अब मैं वो करना चाहता हूं जिसमें सुकून हो.उसने दूसरों को भी हिम्मत दी जिन्हें नौकरी से निकाला गया है, मजबूत रहिए. ये अंत नहीं है. खुद को दोष मत दीजिए.
देखें पोस्ट

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












