
17 की उम्र में सिर से उठा मां का साया, गांववालों के कहने पर लड़ी चुनाव, अब 21 साल में बनी सरपंच
AajTak
पंजाब के संगरूर जिले के हरकृष्णपुरा गांव में 21 साल की नवनीत कौर ने इतिहास रच दिया है. गांव वालों के कहने पर उन्होंने चुनाव लड़ा और 21 साल की उम्र में गांव की सबसे कम उम्र की सरपंच बन गईं.
पंजाब के संगरूर जिले के हरकृष्णपुरा गांव में 21 साल की नवनीत कौर गांव की सबसे कम उम्र की सरपंच बनी हैं. नवनीत बारहवीं कक्षा के बाद पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थीं, लेकिन गांव के लोगों की अपील के कारण वह गांव की सरपंची का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आ गईं. उन्हें गांव के 415 में से 354 वोट मिले. नवनीत के सिर से मां का साया 17 वर्ष की उम्र में उठ गया था.
कम उम्र में ही मां के गुजर जाने से नवनीत ने घर का पूरा काम संभाला और फिर गांव के लोगों को कहने पर सरपंची का चुनाव लड़ा. गांव की कम उम्र की सरपंच बनने पर नवनीत खुश हैं. उनका कहना है कि गांव के विकास के लिए वह हमेशा खड़ी रहेंगी. नवनीत इस समय कॉलेज में बीए की स्टूडेंट हैं.
यह भी पढ़ें: जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का इस्तीफा नामंजूर, SGPC का फैसला, देखें पंजाब आजतक
गांव वालों के कहने पर पिता ने लड़वाया चुनाव
पढ़ाई के साथ घर के काम के साथ-साथ वह खेतों का भी काम करती हैं. नवनीत ने कहा कि मेरा गांव विकास कार्यों में बहुत पिछड़ा है. अगले पांच वर्षों में मैं अपने गांव का नाम रोशन करूंगी. नवनीत ने गांव में पिछले पांच साल से सरपंची कर रहे परिवार को चुनाव में भारी मतों से हराया है.
सरपंच नवनीत के पिता गुरतेज सिंह ने बताया कि पहले वह पत्नी को सरपंची का चुनाव लड़ाना चाहते थे. लेकिन कई महीने पहले पत्नी की मौत हो गई. जिसके बाद हमने गांव वालों के साथ बात की तो गांव वालों ने कहा नवनीत को सरपंची का चुनाव लड़ाना चाहिए. जिसके बाद हमने बेटी नवनीत को चुनाव लड़ाया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










