
'16 जून को कभी नहीं भूल पाएंगे जिनपिंग... ', बोले जनरल नरवणे
AajTak
नरवणे ने अपने संस्मरण 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' में गलवान घाटी में हुई घातक झड़पों के बारे में कई खास और दुर्लभ जानकारी देते हुए कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 16 जून को कभी नहीं भूलेंगे. क्योंकि इस दिन बीते दो दशक से अधिक समय से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को पहली बार "घातक" जवाबी आक्रमण का सामना करना पड़ा था.
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का कहना है कि चीन छोटे पड़ोसियों को डराने-धमकाने के लिए "wolf-warrior diplomacy" और "सलामी-स्लाइसिंग" रणनीति अपनाता रहा है. फिर भारतीय सेना ने दुनिया को दिखा दिया कि बस बहुत हो गया और इस तरह पड़ोसी दबंग को चुनौती दी. 28वें सेनाध्यक्ष ने 2020 में पूर्वी लद्दाख में चीनी आक्रामकता पर भारतीय रिएक्शन को याद किया.
नरवणे ने अपने संस्मरण 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' में गलवान घाटी में हुई घातक झड़पों के बारे में कई खास और दुर्लभ जानकारी देते हुए कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 16 जून को कभी नहीं भूलेंगे. क्योंकि इस दिन बीते दो दशक से अधिक समय से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को पहली बार "घातक" जवाबी आक्रमण का सामना करना पड़ा था.
जून 2020 में हुई थी चीनी सेना से झड़प नरवणे ने गलवान घाटी की घातक घटना से पहले और बाद में भारत-चीन टकराव, चीनी कार्रवाई के प्रति भारत की समग्र प्रतिक्रिया का दिलचस्प विवरण दिया. उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर घटे इस वाकये के दौरान की दास्तान सामने रखी. जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 सैन्यकर्मियों की मौत को याद करते हुए नरवणे कहते हैं, ''यह मेरे पूरे करियर के सबसे दुखद दिनों में से एक था.''
अगले महीने बाजार में आएगी किताब 31 दिसंबर, 2019 से 30 अप्रैल, 2022 तक सेना प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल मुख्य रूप से विवादित सीमा पर चीनी चुनौतियों के साथ-साथ फोर्स की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक सुधार उपायों को लागू करने के तौर पर था. नरवणे लिखते हैं, कि "16 जून चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का जन्मदिन है. यह ऐसा दिन नहीं है जिसे वह जल्द ही भूल जाएंगे. दो दशकों में पहली बार, चीनी और पीएलए को घातक हताहतों का सामना करना पड़ा." किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' अगले महीने बाजार में आएगी.
सीमा की स्थिति पर डाला प्रकाश सीमा पर समग्र स्थिति पर प्रकाश डालते हुए, नरवणे ने समग्र सीमा विवाद के निपटारे तक दोनों देशों के बीच "गैर-आक्रामकता" समझौते का सुझाव देते हुए कहा कि यह विश्वास बहाल करने और सेनाओं को डी-एस्केलेशन और डी-इंडक्शन का रास्ता देने में बहुत मदद करेगा. गलवान घाटी की घटना पर, नरवणे का कहना है कि यह चीनी पीएलए द्वारा पेट्रोलिंग पॉइंट 14 (पीपी-14) में लगाए गए दो टेंटों को हटाने से इनकार करने के कारण हुआ, प्रतिद्वंद्वी के इनकार के बाद, उसी सामान्य क्षेत्र में भारतीय सेना ने अपने टेंट लगाने का फैसला किया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







