
15 साल के लड़के ने एसपी से की शिकायत, सगी मां देना चाहती है दोनों भाइयों की बलि
AajTak
तमिलनाडु के इरोड में 15 साल के एक लड़के ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास दर्ज कराई शिकायत में अपनी मां पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. लड़के ने शिकायत में कहा है कि मां उसकी और 8 साल के छोटे भाई की हत्या कर बलि चढ़ाना चाहती है.
तमिलनाडु के इरोड में 15 साल के एक लड़के ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास दर्ज कराई शिकायत में अपनी मां पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. लड़के ने शिकायत में कहा है कि मां उसकी और 8 साल के छोटे भाई की हत्या कर बलि चढ़ाना चाहती है. लड़के के पिता का नाम रामलिंगम और मां का रंजीता है. हाल ही में रामलिंगम ने इंदुमती नाम की एक महिला से दूसरी शादी की और एक ही घर में दोनों पत्नियों के साथ रहना शुरू कर दिया. रामलिंगम की दूसरी पत्नी की सहेली धनलक्ष्मी ने उनके घर में आना शुरू कर दिया. लड़के ने आरोप लगाया कि उसकी मां रंजीता और धनलक्ष्मी आपत्तिजनक बर्ताव करते हैं जैसे कि दोनों में शादी हो रखी है. इसके सबूत के तौर पर उसने एक वीडियो भी दिखाया. लड़के ने ये दावा भी किया कि रंजीता और धनलक्ष्मी खुद एक दूसरे को शिव और शक्ति बुलाती हैं. इसे न मानने पर रंजीता दोनों लड़कों का उत्पीड़न करती है.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









