
15 मिनट तक वॉशिंग मशीन में डूबा रहा, निकला तो कोमा में चला गया, डेढ़ साल के मासूम ने ऐसे दी मौत को मात
AajTak
दिल्ली में एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा साबुन और पानी से भरी टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन में गिर गया. इतना ही नहीं बल्कि वह उस पानी में लगभग 15 मिनट तक रहा डूबा रहा. सात दिन कोमा और वेंटीलेटर पर और फिर 12 दिन वार्ड में रहने के बाद वह चमत्कारिक रूप से ठीक हो गया है.
दिल्ली में एक भयंकर दुर्घटना में एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा साबुन और पानी से भरी टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन में गिर गया. इतना ही नहीं बल्कि वह उस पानी में लगभग 15 मिनट तक रहा डूबा रहा. सात दिन कोमा और वेंटीलेटर पर और फिर 12 दिन वार्ड में रहने के बाद वह चमत्कारिक रूप से ठीक हो गया है और घर चला गया है. बच्चा वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती था. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अब बच्चा सामान्य व्यवहार कर रहा है और ठीक से चल रहा है.
'मशीन से निकालने पर नीला पड़ गया था बच्चा' टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार डॉक्टरों के बताया, जब उसे अस्पताल लाया गया तो लड़का बेहोश और ठंडा था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. नियोनेटोलॉजी एंड पीडियाट्रिक्स के निदेशक डॉ राहुल नागपाल ने कहा, "बच्चा नीला पड़ गया था और हांफ रहा था, उसका हार्ट रेट कमजोर था और कोई पल्स और बीपी नहीं था."
'कुर्सी पर चढ़कर मशीन में गिरा'
डॉक्टर ने बताया कि बच्चे मां के मुताबिक, टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन में बच्चा 15 मिनट तक साबुन के पानी के अंदर रहा, जिसका ढक्कन खुला हुआ था. वह कमरे से बाहर चली गई थी और लौटने पर कुछ देर तक उसे बच्चा नहीं मिला. वह जाहिरा तौर पर एक कुर्सी पर चढ़कर मशीन में गिर गया था. डॉ नागपाल ने बताया "बच्चे के पानी के भीतर रहने का समय शायद 15 मिनट से कम होगा, वरना वह जीवित नहीं बच सकता था. उन्होंने कहा कि फिर भी मासूम का बच जाना एक चमत्कार ही है.
'डूबने के चलते बच्चे को हुआ था कैमिकल न्यूमोनिटिस'
बाल रोग विभाग की कंसल्टेंट डॉ हिमांशी जोशी ने कहा कि बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. साबुन के पानी की वजह से उसके विभिन्न अंगों पर गलत प्रभाव पड़ा था, जिसमें इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस भी शामिल था. उसे कैमिकल न्यूमोनिटिस (जीवाणु निमोनिया- फेफड़ों की सूजन या कैमिकल स्मोक में सांस लेने या कुछ कैमिकल्स में सांस लेने के कारण सांस लेने में कठिनाई) हो गया था. बाद में उसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन भी हो गया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








