
13 साल की लड़की ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग... क्यों उठाया खौफनाक कदम? वजह तलाश रही पुलिस
AajTak
ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां 13 साल की छात्रा ने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया. यह घटना गाईसिलाट थाना क्षेत्र के फिरिंगमाल गांव की है. बीते एक महीने में राज्य में इस तरह का यह चौथा मामला है, जिसने समाज और प्रशासन दोनों को झकझोर दिया है.
ओडिशा के बरगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 13 साल की नाबालिग लड़की ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. यह मामला पिछले एक महीने में राज्य में चौथी ऐसी घटना है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना गाईसिलाट थाना क्षेत्र के फिरिंगमाल गांव की है. पुलिस का कहना है कि रविवार शाम जब गांव के लोग एक फुटबॉल मैदान के पास पहुंचे तो उन्होंने लड़की को आधी जली हालत में देखा. तत्काल उसे बरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की कक्षा 8 की छात्रा है. उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी. उसने ऐसा क्यों किया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है, क्योंकि यह पिछले एक महीने में इस तरह का चौथा मामला है.
इससे पहले 12 जुलाई को बालासोर जिले में 20 साल की छात्रा ने अपने कॉलेज कैंपस में खुद को आग लगा ली थी. गंभीर हालत में उसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, जहां 14 जुलाई को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था.
यह भी पढ़ें: छात्रा ने कॉलेज के गेट पर खुद को लगाई आग, 90 फीसदी से ज्यादा जली... प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप
इसके बाद 19 जुलाई को पुरी जिले के बलांगा में एक नाबालिग लड़की को तीन बदमाशों ने जिंदा जला दिया था. उसे एम्स दिल्ली ले जाया गया था, लेकिन 2 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी. इसके अलावा 6 अगस्त को केंद्रपाड़ा जिले में एक कॉलेज स्टूडेंट का झुलसा हुआ शव उसके घर से बरामद हुआ था. यह घटना पत्तामुंदई (ग्रामीण) थाना क्षेत्र की है. इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








