
120 घंटे तक तबला बजाकर पंजाब के इस युवक ने बना दिया रिकॉर्ड
AajTak
पंजाब में एक युवक ने लगातार 120 घंटे तक तबला बजाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है. युवक ने 9 साल की उम्र से ही तबला वादन शुरू कर दिया था. अब उसका लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना है.
पंजाब के बटाला में एक युवक ने 120 घंटे तक तबला बजाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है. बटाला के गुरु नानक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहे अमृतप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 31 दिसंबर 2022 को 11 बजे से लेकर 5 जनवरी 2023 की सुबह 11 बजे तक लगातार तबला बजाया.
5 दिनों तक दिन रात तबला बजाकर उन्होंने यह कीर्तिमान मनाया है जिसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. अमृतप्रीत सिंह ने बताया कि अब वो अपना नाम "लिम्का बुक" और " गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" में दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं.
अमृतपीत सिंह ने बताया कि वो बचपन से ही जब कोई संगीत सुनते थे तो उसमें केवल तबला सुनते थे और उन्होंने घर में थाली बजाना शुरू कर दिया . उसके बाद 9 साल की उम्र में उन्होंने तबला सीखना शुरू किया और रोजाना 6 से 7 घंटे रियाज करना शुरू किया जो अब तक चल रहा है.
धर्म का प्रचार करने वाले विभिन्न संगठनों के साथ वो सेवा करने लगे थे, इसके अलावा 17 साल की उम्र से ही उन्होंने अमृतसर में गुरुद्वारा शहीदा साहिब और श्री हरिमंदर साहिब जी में भी कार्यक्रमों में शिरकत की थी.
उन्होंने कहा कि रागी भाई गुरदेव सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह के साथ सेवा कर रहे हैं. अमृतप्रीत सिंह ने कहा कि इस मुकाम को हासिल करने में उनके परिवार का पूरा सहयोग मिला है.
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और गुरुओं के आशीर्वाद से मेहनत करनी चाहिए, फिर मंजिल पाने में कोई भी बाधा नहीं आ सकती है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










