
12 साल की बेटी का यौन शोषण करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई ये सजा, ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
पीड़ित छात्रा ने हिम्मत कर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बाद में उसकी मां ही अपने बयान से पलट गई. लेकिन छात्रा के बयान और सबूतों के आधार पर अदालत ने दोषी पिता को सजा सुना दी.
कभी-कभी एक छोटी सी पहल से किसी की जिंदगी में काफी बड़ा फर्क आ जाता है और उसकी जिंदगी तक बदल जाती है. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के अकोला के मूर्तिजापुर तहसील का है. यहां एक स्कूल में पुलिस, छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी देने के लिए पहुंची. पुलिस ने छात्राओं को सब कुछ विस्तार से बताया.
पुलिस के जाने के बाद आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने अपनी सहेली को बताया कि उसके पिता उसका यौन शोषण करते हैं. सहेली की मदद से लड़की ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच के बाद छात्रा के पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने बुधवार को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. पुलिस ने अपराधी को खिलाफ पास्को एक्ट का दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई. कोर्ट ने उस पर 2,75,000 का जुर्माना भी किया है. जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त 6 माह की सजा आरोपी को भुगतनी पड़ेगी.
बयान से पलट गई मां, छात्रा के बयान पर ही मिली सजा
पीड़िता के मुताबिक उसने अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराने का फैसला किया था और मां के साथ थाने पहुंचकर 10 दिसंबर 2019 को शिकायत दर्ज कराई. लेकिन बाद में उसकी मां ही बयान से पलट गई. हालांकि, कोर्ट ने छात्रा की गवाही और दूसरे सबूतों के आधार पर दोषी को सजा सुनाई. कोर्ट ने सजा का आधार पीड़िता की उम्र (12 साल) को बनाया. इतनी कम उम्र की बच्ची को उसके जन्मदाता ही प्रताड़ित करते थे.
पुणे: बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले को मिली थी फांसी
इससे पहले 2 मार्च को भी दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामाला सामने आया था, जिसमें महाराष्ट्र के पुणे में एक 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस मामले में दोषी को फांसी की सजा मिली है. मामला पुणे जिले के वेल्हे तहसील में पानशेत के पास कुरन खुर्द गांव का था. घटना के 1 साल के भीतर आरोपी को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी. दोषी का नाम संजय बबन काटकर था. उसने 15 फरवरी 2021 को पुणे जिले में कुरन खुर्द बस्ती के घर के सामने खेल रही दो साल की बच्ची का अपहरण किया. 16 फरवरी, 2021 को हवेली तालुका में मलखेड थोपटेवाड़ी रोड पर एक सीमेंट पाइप में लड़की का शव मिला था.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








