
11 सीट, 12 उम्मीदवार और विधायक बचाने को रिसॉर्ट पॉलिटिक्स... महाराष्ट्र में आज MLC चुनाव, कौन करेगा खेला?
AajTak
सियासी गलियारों में एक सवाल खूब गूंज रहा है कि क्या महाराष्ट्र के MLC चुनाव में खेला होगा? क्या MLC के इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग होगी? MLC चुनाव में वोटिंग से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो चुकी है. सभी पार्टियों ने अपने विधायकों को कब्ज़े में लेना शुरू किया है. महाराष्ट्र में विधान परिषद का ये चुनाव, इसलिए भी अहम है क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद NDA और 'INDIA' के बीच पहला मुकाबला है.
महाराष्ट्र में एक और सियासी युद्ध का काउंट डाउन शुरु हो गया है. शुक्रवार 12 जुलाई को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव होना है. और इसके लिए मैदान में 12 उम्मीदवार हैं. शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक विधान परिषद के लिए वोटिंग होगी. लेकिन उससे पहले NDA और INDIA ब्लॉक वाले अपने-अपने विधायकों को बचाए-बचाए फिर रहे हैं. कारण, डर क्रॉस वोटिंग का है. डर विधायकों के टूटने का है. NDA ने 9 उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि INDIA ब्लॉक ने 3 MLC उम्मीदवार उतारे हैं. चुनाव से पहले महाराष्ट्र में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स जोरो पर है.
दरअसल, सियासी गलियारों में एक सवाल खूब गूंज रहा है कि क्या महाराष्ट्र के MLC चुनाव में खेला होगा? क्या MLC के इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग होगी? MLC चुनाव में वोटिंग से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो चुकी है. सभी पार्टियों ने अपने विधायकों को कब्ज़े में लेना शुरू किया है. महाराष्ट्र में विधान परिषद का ये चुनाव, इसलिए भी अहम है क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद NDA और 'INDIA' के बीच पहला मुकाबला है. ऐसे में दोनों खेमे एक दूसरे को मात देने के लिए सारी तिकड़म भिड़ा देंगे. इस मैच को अपने पाले में करने के लिए सभी ने अपने-अपने खिलाड़ी मोर्चे पर तैनात कर दिए हैं.
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में NDA को लगा झटका
बता दें कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से कांग्रेस ने सबसे ज़्यादा 13 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी को 9 सीटें मिली हैं और शिवसेना (यूबीटी) यानी उद्धव ठाकरे की पार्टी को भी 9 सीटें मिली हैं. शरद पवार की पार्टी एनसीपीएसपी ने 8 सीटें जीती हैं तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 7 सीटें मिली हैं और अजित पवार की एनसीपी को सिर्फ 1 ही सीट मिली है. महाराष्ट्र में एक सीट अन्य के खाते में गई है. गठंबधन के हिसाब से देखें तो महाराष्ट्र में INDIA ब्लॉक के खाते में 30 सीटें गईं और NDA के खाते में रह गईं सिर्फ 17 सीटें.
चुनाव से पहले महाराष्ट्र में हुआ बड़ा सियासी खेल
इस बार के नतीजों ने बड़ा उलटफेर किया है. क्योंकि चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बड़ी तोड़-फोड़ मची थी. शिवसेना के दो फाड़ हो गए, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच पार्टी बंट गईं. एनसीपी में दो फाड़ हो गए. शरद पवार और अजित पवार के बीच पार्टी बंट गई. पार्टी सिंबल को लेकर भी एक दूसरे में तगड़ी जंग चली. लेकिन लोकसभा ने नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे से आगे उद्धव ठाकरे निकल गए और अजित पवार को चाचा शरद पवार ने बुरी तरह से चित कर दिया. और नुकसान बीजेपी को भी हुआ. अब एनडीए में टारगेट पर एक सीट जीतने वाली एनसीपी आ गई. और तो और आरएसएस ने भी अजित पवार को ही निशाना बनाया. लेकिन एनसीपी ने जवाब देते हुए, बीजेपी को सीधे यूपी का आइना दिखा दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










