
11 महीने तक एक्टिव रहेगा आपका Jio SIM, ये है कंपनी का सबसे सस्ता प्लान
AajTak
Jio Recharge Plan: जियो ने कुछ प्लान्स को वैल्यू कैटेगरी में शामिल किया है. ये प्लान्स कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी ऑफर करते हैं. अगर आप अपने सिम कार्ड को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो इस कैटेगरी में आपको कुछ बेहतरीन प्लान्स मिलेंगे. ऐसे ही कुछ प्लान्स की चर्चा हम कर रहे हैं, जो सस्ते में आपके सिम को एक्टिव रख सकते हैं.
Jio के पोर्टफोलियो में आपको कई प्लान्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी सस्ते महंगे कई ऑप्शन देती है. इस साल कंपनी ने अपने कई प्लान्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. इसके बाद भी कंपनी कुछ सस्ते ऑप्शन दे रही है. इसका फायदा उठाकर आप कम बजट में अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं.
कंपनी ने इस साल ही सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान्स को इंट्रोड्यूस किया है. ये प्लान कम बजट में आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जिसकी मदद से आप कनेक्शन को एक्टिव रख सकते हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में दो ऐसे प्लान्स हैं, जो सिर्फ कॉलिंग और SMS सुविधा के साथ आते हैं.
Jio का ये प्लान सबसे सस्ता ऑप्शन है, जिसमें कॉलिंग और SMS दोनों ही बेनिफिट्स मिलते हैं. इस प्लान की कीमत 448 रुपये है, जिसमें कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स मिलेंगे. ये प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. पूरी वैलिडिटी के लिए आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1000 SMS मिलेंगे. साथ ही कंपनी Jio TV और JioAICloud का एक्सेस भी दे रही है.
यह भी पढ़ें: जियो का धमाका! सिर्फ 799 रुपये में लॉन्च किया Jio Phone, अब मिलेगी जबरदस्त सेफ्टी
अगर आप एक लॉन्ग टर्म प्लान चाहते हैं, जिसमें आपका फोकस सिर्फ कॉलिंग और SMS पर है, तो जियो एक और खास प्लान ऑफर करता है. ये प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS पूरी वैलिडिटी के लिए मिलते हैं. इनमें भी आपको जियो टीवी और जियो AI क्लाउड का एक्सेस मिलता है.
यह भी पढ़ें: Jio का 3 महीने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, मिलेगी फ्री कॉलिंग और SMS

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











