
1000 के जुर्माने पर भी शख्स ने नहीं पहना मास्क, अगले दिन कटा 10 हजार का चालान
AajTak
देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में महुआ गांव के निवासी अमरजीत यादव रविवार को अपनी क्रेटा कार से बिना चेहरे पर मास्क लगाए किसी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जा रहे थे. इसी दौरान सड़कों पर चेकिंग अभियान चल रहा था और कोरोना नियमों की अनदेखी करने और मास्क नहीं पहनने की वजह से पुलिसवालों ने उनका चालान काट दिया. अमरजीत पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था.
कोरोना ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है और हर दिन संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है लेकिन कुछ लोग इसे अनसुना कर देते हैं. अब ऐसे ही एक शख्स पर उत्तर प्रदेश के देवरिया में मास्क नहीं पहनने की वजह से पहले दिन एक हजार और दूसरे दिन 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. दरअसल देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में महुआ गांव के निवासी अमरजीत यादव रविवार को अपनी क्रेटा कार से बिना चेहरे पर मास्क लगाए किसी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जा रहे थे. इसी दौरान सड़कों पर चेकिंग अभियान चल रहा था और कोरोना नियमों की अनदेखी करने और मास्क नहीं पहनने की वजह से पुलिसवालों ने उनका चालान काट दिया. अमरजीत पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था. हालांकि इसके बाद भी उन्होंने पुलिस की मास्क पहनने की हिदायत को गंभीरता से नहीं लिया और सोमवार को भी वो अपनी गाड़ी में बिना मास्क लगाए निकल गए. लार कस्बे इलाके में एक बार फिर वो पुलिस चेकिंग अभियान में बिना मास्क के पकड़े गए. इस बार उन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिसकर्मियों ने उनपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया. यूपी में शायद यह पहला मामला है जब एक ही व्यक्ति से मास्क नहीं पहनने पर दो बार जुर्माना वसूलते हुए उस पर ये कार्रवाई की गई है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











