
'100 हथियारबंद लोगों की भीड़ अचानक आई, कुल्हाड़ी से वार किया, फिर...', घायल DCP ने बताई नागपुर हिंसा की कहानी
AajTak
नागपुर में हुई हिंसा के दौरान डीसीपी निकेतन कदम घायल हो गए. उन्होंने बताया कि भीड़ ने पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की. सीसीटीवी फुटेज में कुछ असामाजिक तत्व हथियारों के साथ घूमते देखे गए हैं. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा. डीसीपी ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डीसीपी कदम से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस की प्रशंसा भी की.
नागपुर में हुए हिंसा के मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीसीपी) निकेतन कदम ने घटना की गंभीरता को विस्तार से बताया. बीते दिन हुई इस घटना में डीसीपी कदम के हाथ में चोट लगी थी. घटना की जानकारी देते हुए, उन्होंने बताया कि विशेष क्षेत्र में एक बड़े समूह ने अचानक हिंसा फैलाई.
डीसीपी ने कहा, "भीड़ की संख्या बहुत अधिक थी. इसके बाद, पथराव शुरू हुआ और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया. हमारे पास कई सीसीटीवी फुटेज हैं जिनमें कुछ असामाजिक तत्व हथियारों के साथ घूमते हुए देखे गए हैं."
डीसीपी कदम ने बताया कि पथराव के दौरान कई अधिकारियों को भी चोटें आईं. उन्होंने बताया, "एक अन्य गली से अचानक 100 लोगों की भीड़ आई थी. उनके पास हथियार, पेट्रोल और लाठियां थीं. मेरी टीम वहां पर थी, इसलिए मेरा स्वाभाविक प्रतिक्रिया था कि उन्हें रोकूं या पीछे धकेल दूं, नहीं तो कुछ भी हो सकता था."
'कुल्हाड़ी से मुझ पर हमला किया'
डीसीपी ने कहा, "मैंने आगे बढ़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया. भीड़ में से कुछ लोग पीछे हटे लेकिन उनमें से एक ने कुल्हाड़ी से मुझ पर हमला किया, जिससे मेरे हाथ में गहरी चोट आई, लेकिन सौभाग्य से हमारी टीम के किसी अन्य सदस्य को चोट नहीं आई."
आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी!

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






