
100 साल पुराना वो केस, जिसमें आम चुराने के लिए दोषी ठहराए गए चार आरोपी... जानिए कोर्ट ने क्या सजा सुनाई थी
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक वकील को अदालत के 100 साल पुराने केस के फैसले की एक कॉपी मिली है, जिसमें आम चोरी के मामले में चार युवाओं को दोषी ठहराया गया था. पढ़िए कोर्ट ने इस मामले में दोषी ठहराए गए युवाओं को क्या सजा दी थी.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक वकील को 100 साल पुराने मामले की एक कॉपी मिली, जिसमें कोर्ट ने आम की चोरी के मामले में फैसला सुनाया था. कोर्ट के आदेश की ये कॉपी में उस समय की कानूनी कार्यवाही की एक झलक मिलती है.
कोर्ट के आदेश की यह कॉपी साल 1924 की है. 5 जुलाई 1924 के आदेश में तत्कालीन मजिस्ट्रेट टीए फर्नांडिस ने चार लोगों को आम की चोरी का दोषी ठहराया और उन्हें हिदायत देकर रिहा कर दिया क्योंकि वे सभी युवा थे और उन्हें सजा सुनाकर वह उनका जीवन बर्बाद नहीं करना चाहते थे.
वकील पूनित महिमकर ने रविवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि ठाणे शहर में अपने पुराने घर से शिफ्ट होने के दौरान उन्हें वर्षों से लावारिस पड़ा एक बैग मिला, जिसे शायद घर में पहले वाले लोगों ने छोड़ा था. जब उसने बैग खोला तो उसमें कुछ पुराने संपत्ति के कागजात और मजिस्ट्रेट के आदेश की एक प्रति मिली.
185 आमों की हुई थी चोरी
कोर्ट का ये आदेश 'क्राउन बनाम अंजेलो अल्वेरेस और 3 अन्य' शीर्षक वाले मामले से संबंधित था, जिसमें "185 हरे आमों" की चोरी के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 379/109 के तहत आरोप लगाया गया था. जिसमें मजिस्ट्रेट फर्नांडिस के फैसले में अभियोजन पक्ष के मामले को दोहराया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपियों को बोस्तियाव एलिस एंड्राडेन के खेत से आम तोड़ते समय रंगे हाथ पकड़ा गया था.
गवाह ने आम बेचे जाने की दी थी गवाही

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










