
100 गवाह, CCTV फुटेज, 12 पॉलीग्राफ टेस्ट... लेकिन 58 दिन बाद भी CBI की जुबानी पुलिस की ही कहानी!
AajTak
जो बात कोलकाता पुलिस ने करीब सवा दो महीने पहले कही थी, ठीक वही बात पूरे 58 दिनों बाद अब सीबीआई कह रही है. आरजे कर अस्पताल की ट्रेनी जूनियर डॉक्टर के साथ 9 अगस्त की सुबह जो कुछ हुआ, उसकी जो कहानी अगले ही दिन यानी 10 अगस्त को कोलकाता पुलिस ने सुना दी थी.
जो बात कोलकाता पुलिस ने महज 24 घंटे में बता दी थी, वही सच बताने में सीबीआई की टीम को 58 दिन लग गए. जी हां, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ जो कुछ हुआ था, उस मामले में सीबीआई ने कोलकाता की एक विशेष अदालत में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट की कहानी बिल्कुल वही है, जो कोलकाता पुलिस ने सुनाई थी. चार्जशीट के मुताबिक, जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ था गैंग रेप नहीं. और इस जुर्म का एक ही आरोपी है- संजय रॉय.
CBI ने सुनाई पुलिसवाली कहानी जो बात कोलकाता पुलिस ने करीब सवा दो महीने पहले कही थी, ठीक वही बात पूरे 58 दिनों बाद अब सीबीआई कह रही है. आरजे कर अस्पताल की ट्रेनी जूनियर डॉक्टर के साथ 9 अगस्त की सुबह जो कुछ हुआ उसकी जो कहानी अगले ही दिन यानी 10 अगस्त को कोलकाता पुलिस ने सुना दी थी, ठीक वही कहानी 58 दिन बाद अब सीबीआई सुना रही है. लगभग सौ गवाहों, 12 पॉलीग्राफ टेस्ट, सीसीटीवी कैमरों, फॉरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन, ईयरफोन और ख़ुद आरोपी के बयान के बाद सीबीआई ने भी ये साफ कर दिया है कि ट्रेनी जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ था, ना कि गैंगरेप. ट्रेनी जूनियर डॉक्टर का क़त्ल एक अकेले संजय रॉय ने किया था. न कि इसके पीछे किसी और साज़िश थी.
45 पन्नों की पहली चार्जशीट कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर कोलकाता पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने के ठीक 58 दिन बाद सीबीआई ने कोलकाता की एक कोर्ट में 45 पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की और इसी चार्जशीट में 9 अगस्त की सुबह की वो पूरी कहानी दर्ज की, जिसको लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे. लेकिन अब खुद सीबीआई ने उन सवालों के जवाब दे दिए हैं.
अकेले संजय रॉय ने की थी दरिंदगी सियालदह की विशेष अदालत में दाखिल इस चार्जशीट के मुताबिक कोलकाता पुलिस का वॉलेंटियर संजय रॉय ही इस पूरे केस में इकलौता आरोपी है. ट्रेनी जूनियर डॉक्टर का रेप और क़त्ल उसी ने किया. इस वारदात में उसके अलावा और कोई शामिल नहीं था. अलबत्ता वारदात के बाद सबूतों से छेड़छाड़ और वारदात की रिपोर्ट लिखाने में देरी के अलावा भ्रष्टाचार के मामले में अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष को सीबीआई ने दोषी जरूर ठहराया है.
केस सुलझाने में काम आईं तीन अहम बातें सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, इस केस को सुलझाने में तीन चीजें सबसे अहम साबित हुई-
- पहली- सेमिनार रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे से मिली तस्वीरें. जिनमें 9 अगस्त की सुबह 4 बजे संजय रॉय सेमिनार हॉल के अंदर जाता दिखाई देता है. और आधे घंटे बाद वो बाहर निकल जाता है. इस दौरान सेमिनार हॉल में संजय के अलावा ना और कोई दूसरा गया, न बाहर आया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








