
100 खबर: Jammu-Kashmir मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, Srinagar में 4 संदिग्ध गिरफ्तार
AajTak
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल को बड़ी कामयाबी मिली है, मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर हो गए. जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों से हुई सुरक्षाबल की मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के हैं. बडगाम में मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किये गए हैं, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. श्रीनगर में चार संदिग्ध गिरफ्तार किये गया हैं, उन्होंने पाकिस्तान के इशारे पर दिल्ली में NIA मुख्यालय की रेकी की थी. जम्मू कश्मीर के सांबा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, यहां से पाकिस्तान के बैलून बरामद किये गए हैं. देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर, देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 17 हजार 100 नए कोरोना केस सामने आये. देखें 100 शहर 100 खबर.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










