
100 खबर: नक्सलियों ने उड़ाया रेल ट्रैक, विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंसक हुए रेलवे परीक्षार्थी
AajTak
नक्सलियों ने आज बिहार और झारखंड बंद बुलाया है. बीती रात उन्होंने गिरिडीह के करीब बम धमाके से रेलवे ट्रैक उड़ाया था. नक्सलियों के रेलवे ट्रैक उड़ाने से दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित हुई हैं. मरम्मत के बाद ट्रैफिक बहाल की जाएगी. रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली को लेकर जबरदस्त बवाल जारी है, लगातार तीसरे दिन एक के बाद एक कई शहरों में हंगामा चल रहा है. विरोध प्रदर्शन के नाम पर रेलवे परीक्षार्थी हिंसक हुए, परीक्षाओं पर रोक के बावजूद गया में फिर बोगियां फूंकी गईं. गया में विरोध कर रहे छात्र आउट ऑफ कंट्रोल हो गए, प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया, पुलिस पर भी पत्थर चलाए. छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर झंडा फहराया और रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया. देखें 100 शहर 100 खबर.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









