
100 खबरें: हिमाचल में आफत की बारिश, कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में फटे बादल
AajTak
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चोज में बादल फटने से भारी नुकसान की खबर है. कुल्लू में रात से ही बारिश हो रही थी. बादल फटने से घरों को भी खासा नुकसान हुआ है. कस्बो को जोड़ने वाला पुल भी इसकी चपेट में आ गया है. एजेसियों ने राहत ऑपरेशन तेज कर दिया है. उत्तराखंड के टिहरी जिले में भी भारी बारिश हो रही है. घनसाली सहित ऊपरी हिस्से में जमकर बादल बरस रहे हैं, जिससे नदियों में उफान है. किनारे पर रहने वालों को प्रशासन ने अलर्ट किया है. देखें 100 बड़ी खबरें.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










