
10 साल पहले भारत में लॉन्च हुई थी Amazon, शुरुआती दिनों में क्या-क्या बेचती थी कंपनी
AajTak
ऐमेजॉन ने भारत में 5 जून, 2013 को एंट्री की थी. शुरुआती दिनों में Amazon ने अपने प्लेटफॉर्म सिर्फ किताबें बेची, लेकिन धीरे-धीरे कंपनी ने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपैंड किया. भारत में भी कंपनी ने इस स्ट्रैटजी पर काम किया. काफी वक्त तक ऐमेजॉन ने भारतीय मार्केट को समझा और फिर इस मार्केट में अपना विस्तार किया. आज ऐमेजॉन पर आप स्मार्टफोन, ग्रॉसरी से लेकर ऑटो पार्ट्स तक खरीद सकते हैं.
ऐमेजॉन ने जून में भारतीय बाजार में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. ई-कॉमर्स जायंट ऐमेजॉन ने भारतीय मार्केट में 2013 में एंट्री की थी. पिछले 10 सालों में ऐमेजॉन ने देश में शॉपिंग के तरीके को काफी ज्यादा प्रभावित किया है. आज से 10 साल पहले जब Amazon ने भारतीय बाजार में एंट्री की थी, तो किसने सोचा था कि शॉपिंग के लिए लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इतना निर्भर होंगे.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के शुरुआती लाइनअप में गैजेट्स, किताबें, DVD और दूसरे कई प्रोडक्ट्स थे. ऐसे ही कुछ प्रोडक्ट्स की एक छोटी लिस्ट हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिनके साथ ऐमेजॉन से भारत में अपनी शुरुआत की थी.
1. पायल गिडवानी तिवारी की किताब From XL to XS: A Fitness Guru's Guide to Changing Your Body ऐमेजॉन पर बिकने वाले शुरुआती प्रोडक्ट्स में से एक थी.
2. गैजेट्स की कैटेगरी में सोनी का वायर्ड हेडफ़ोन (MDR-EX10LP-WHT) शुरुआती प्रोडक्ट था.
3. ऐमेजॉन की वेबसाईट पर सेल में जाने वाली पहली तीन DVD की लिस्ट में Taxi Driver, Nau Do Gyarah और House No. 44 शामिल थी.
4. प्रीती सोनी की किताब Life is What You Make It ऐमेजॉन पर बिकने वाला चौथा प्रोडक्ट थी.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










